बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

ब्रांड एंबेसडर नेहा गर्ग ने किया छात्राओं से आह्वान-वेस्ट मटेरियल से बेस्ट बनाने का करें प्रयास; कन्या महाविद्यालय में दिलाई स्वच्छता की शपथ

• उत्तम मालवीय, बैतूल
Betul news : यदि हम हमारे घर सहित चहुंओर नजर डाले तो हम देखते हैं कि हमारे आसपास कई ऐसा वेस्ट मटेरियल (waste material) पड़ा होता है जिसे थोड़ी सी मेहनत कर हम बेस्ट मटेरियल (best material) में तब्दील कर सकते हैं। इसके लिए थोड़ा सा समय और विजन (time and vision) की आवश्यकता होती है। अगर हम इस थीम काम करेंगे तो निश्चित रूप से हमारे आसपास पड़े कचरे का जहां सदुपयोग हो सकेगा वहीं इस वेस्ट से उपयोगी सामग्री भी बनाई जा सकती है।

यह बात शासकीय कन्या महाविद्यालय बैतूल (Government Girls College Betul) में नगर पालिका की पहली महिला ब्रांड एम्बेसडर (brand ambassador) नेहा गर्ग ने निकृष्ट से उत्कृष्ट (worst to excellent) थीम पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। कार्यक्रम में शासकीय कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. विद्या चौधरी, शिक्षा विभाग की बीएसी अभिलाषा बाथरी, नवांकुर प्रत्याशा संस्था की प्रमुख एवं समाजसेवी तूलिका पचौरी सहित महाविद्यालय स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. विद्या चौधरी ने कहा कि बैतूल को स्वच्छ बनाने में हमारे शहर के स्वच्छता कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान है। हम सभी उन्हें सैल्यूट करते हैं। डॉ. चौधरी ने यह भी कहा कि पर्यावरण की दृष्टि से बैतूल पहले से ही हरा-भरा है। इसके बावजूद हमें अधिक से अधिक पौधरोपण करना चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ वातावरण मिल सके।

कार्यक्रम में शिक्षा विभाग की बीएएसी अभिलाषा बाथरी ने कहा कि सभी को स्वच्छता को प्राथमिकता देना चाहिए एवं अपने आसपास दिखने वाले कचरे को उठवाने के लिए तत्काल जिम्मेदारी अधिकारियों-कर्मचारियों को सूचित करना चाहिए। यदि हम अपनी जिम्मेदारी समझेंगे तो हमारा शहर स्वच्छ और स्वस्थ्य रहेगा।

कार्यक्रम में उपस्थित नवांकुर प्रत्याशा संस्था की प्रमुख तूलिका पचौरी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि बैतूल को नंबर वन बनाने में सभी का सहयोग जरूरी है। सभी पौधा लगाएं और वायुदूत ऐप पर अपलोड करें। उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान में जिले के सभी प्रमुख अधिकारी पर्यावरण को दृष्टिगत रखते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं हमें भी अच्छे नागरिक के रूप में इसमें अपना हर संभव सहयोग प्रदान करना चाहिए।

नगर पालिका परिषद बैतूल की ओर से स्वच्छताकर्मी भी कार्यक्रम में पहुंचे थे। जिन्होंने शहर को स्वच्छ रखने की अपील की। इस अवसर पर शासकीय कन्या महाविद्यालय की साधना डेहरिया, रेशमी, ज्योति परस्केर, सरिता झारे, कविता विश्वास, प्रीति भादे, सरिता साहू, नीलेश मोहबे, विवेक आर्य, दिनेश लिखितकर सहित बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित थीं।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button