Chironji Health Benefits: शारीरिक कमजोरी दूर करने के साथ स्किन की कई समस्याओं से छुटकारा दिलाएगी चिरौंजी, जानें इसके फायदे
Chironji Benefits, Chironji Benefits in hindi, Health Benefits of Chironji seeds,Chironji dry fruit benefits, Chironji Health Benefits, Possible Benefits of Chironji Dried Nuts, Chironji , Health Benefits of Chironji, Chironji Benefits for skin, how to use chironji seeds, chironji seeds, chironji side effects, chironji in english, chironji benefits for skin whitening in hindi, chironji in kannada

Chironji Health Benefits: ड्राई फ्रूट्स का सेवन करना हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। लेकिन इन ड्राई फ्रूट्स में से एक चिरौंजी है जिसका सेवन करने से स्वास्थ्य को कई तरह के लाभ मिलते है। चिरौंजी को चारोली के नाम से भी जाना जाता है। चिरौंजी एक ड्राई फ्रूट है और इसका इस्तेमाल हम कई मीठे व्यंजनों में करते हैं। चिरौंजी के दाने छोटे-छोटे दाल की तरह होते हैं। चिरौंजी में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। चिरौंजी दूसरे ड्राई फ्रूट की तुलना में काफी महंगी होती है।
शारीरिक एनर्जी (Chironji Health Benefits)
एनर्जी की कमी करते हैं महसूस तो चिरौंजी को दूध के साथ लें। चिरौंजी कमजोरी दूर करने में मददगार हो सकती है। चिरौंजी में पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर को एनर्जी देने का काम कर सकते हैं। और लगातार चिरौंजी का सेवन करने से शारीरिक कमजोरी में कमी आती है। इसके लिए 10-12 ग्राम चिरौंजी को पीस लें और दूध में मिलाकर इसका सेवन करें। आपको नियमित इस्तेमाल करने से फर्क खुद महसूस हो जाएग।

बहुत से पोषक तत्व से भरपूर होती है चिरौंजी (Chironji Health Benefits)
चिरौंजी को टेस्ट ही नहीं हेल्थ के लिए बहुत गुणकारी माना जाता है। चिरौंजी में प्रोटीन का अच्छा सोर्स माना जाता है। इसमें विटामिन सी और बी भी पर्याप्त मात्रा में होता है। वहीं इससे निर्मित तेल में अमीनो एसिड और स्टीएरिक एसिड भी पाया जाता है। बहुत कम लोगों को चिरौंजी के लाभ के बारे में पता होगा। चिरौंजी कब्ज की समस्या में लाभ पहुंचाने में मदद कर सकती है। इसकी तासीर ठंडी होती है ये आपके पेट को ठंडक पहुंचाती है।

स्किन की कई समस्या होगी दूर
चेहरे पर चिरौंजी का फेस पैक लगाने से त्वचा के दाग-धब्बों को कम करने में मदद मिलती है। इसे फेस पर लगाने से त्वचा की डेड स्किन सेल्स और गंदगी दूर होती है, जिससे स्किन साफ होती है। अगर आप चेहरे पर दाग-धब्बों से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो चिरौंजी को हल्दी के साथ मिलाकर लगाएं। इसके लिए चिरौंजी के दानों को दूध में भिगोकर रखें। फिर चिरौंजी के दानों को पीसकर, इसमें चुटकीभर हल्दी पाउडर मिलाएं। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और करीब 20 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर पानी से चेहरे को धो लें। ऐसा करने से दाग-धब्बे दूर होंगे और आपको साफ-बेदाग त्वचा मिलेगी।
चिरौंजी को स्किन के लिए काफी अच्छा माना जाता है। चिरौंजी में पाए जाने वाले गुण कील-मुंहासे की समस्या को दूर करने में मदद कर सकते हैं। इसे आप पेस्ट की तरह चेहरे पर लगा सकते हैं। या फिर दूध के साथ इसका सेवन कर सकते हैं।
और भी हैं कई फायदें
चिरौंजी को सर्दी-जुकाम में सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। सर्दी-तुकाम की शिकायत होने पर चिरौंजी को दूध में पकाकर सेवन करने से सर्दी की समस्या से राहत मिल सकती है। चिरौंजी के सेवन से पाचनतंत्र में जमा गंदगी साफ होती है। चिरौंजी आंतों की आंतरिक परत को चिकनाहट देकर उसकी मरम्मत का काम करती है।



