देश/विदेश

Fight between SP and BJP workers : भाजपा और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर चले लाठी डंडे

Fight between SP and BJP workers: There was fierce fighting between BJP and Samajwadi Party workers.

Fight between SP and BJP workers: लोकसभा चुनाव-2024 में पांचवें चरण के तहत सोमवार को मतदान जारी है। इस बीच फतेहपुर लोकसभा सीट के जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र के सराय होली गांव में भाजपा और समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट की सूचना है।

बूथ संख्‍या 139 के बाहर दोनों दलों के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडे चले। बूथ के पास बवाल होने से अफरा-तफरी मच गई। बवाल की सूचना पर भारी संख्‍या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने उपद्रवियों को बल प्रयोग कर खदेड़ दिया।

Also Read : MP Politics News : 99 साल के बुजुर्ग को चक्कर आने पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की बुजुर्ग की देखभाल

कई लोगों के घायल होने की सूचना (Fight between SP and BJP workers)

इस बवाल में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि जहानाबाद थाना क्षेत्र के सराय होली गांव में मतदान को लेकर सुबह से दोनों पक्षों में तनाव था। वहां मौजूदा ग्राम प्रधान समाजवादी पार्टी का समर्थक है।

विरोध करने पर भड़का बवाल (Fight between SP and BJP workers)

आरोप है कि वह गांव के लोगों पर दबाव बनाकर समाजवादी पार्टी के पक्ष में वोट डालने की बात कह रहा था। बूथ के बाहर मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। जिस पर बवाल भड़क गया।

आरोपियों को लिया गया हिरासत में (Fight between SP and BJP workers)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button