बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Gold Price Today : सोना और चांदी के दाम में आई और गिरावट, अब 46000 से कम में घर ला सकते हैं 10 ग्राम गोल्ड

Gold Price Today : सर्राफा बाजारों में गुरुवार भी सोने-चांदी के भाव में भारी गिरावट है। सोना-चांदी पहले से और सस्ते हो गए हैं। अब  शुद्ध सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट से 5777 रुपये प्रति 10 ग्राम से अब 6072 रुपये सस्ता है। जबकि, चांदी अपने दो साल पहले के उच्च रेट 76008 रुपये प्रति किलो से 21271 रुपये सस्ती है।

इंडिया बुलियंस एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी हाजिर रेट के  मुताबिक सर्राफा बाजारों में आज 24 कैरेट शुद्ध सोना बुधवार के बंद भाव के मुकाबले 371 रुपये सस्ता होकर 50182 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से खुला। वहीं, चांदी 630 रुपये लुढ़ककर 54737 रुपये प्रति किलो के रेट पर खुली। 24 कैरेट सोने पर 3 फीसद जीएसटी जोड़ लें तो इसका रेट 51687 रुपये हो जा रहा है।

वहीं ज्वैलर का 10 फीसद मुनाफा जोड़ने के बाद सोने का भाव 56856 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच जा रहा है। GST जोड़ने के बाद चांदी की कीमत 56379 रुपये प्रति किलो हो गई है।  इसमें ज्वैलर का 10 से 15 फीसद मुनाफा अलग से है। यानी आपको 10 फीसद मुनाफा लेकर ज्वैलर करीब 62017 रुपये में देगा।

यह भी पढ़ें… Education system : महज 46 बच्चों पर 3 शिक्षक, फिर भी नहीं हो रही ढंग की पढ़ाई, पालक स्कूल से ले गए अपने बच्चे

18 कैरेट गोल्ड की यह कीमत

वहीं, 18 कैरेट गोल्ड की कीमत अब 37637 रुपये प्रति 10 ग्राम है। यह 3 फीसद GST के साथ  38766 रुपये प्रति 10 ग्राम का पड़ेगा। ज्वैलर का 10 पर्सेंट मुनाफा जोड़कर यह 42642 रुपये का पड़ेगा। अब 14 कैरेट सोने का भाव 29356 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। GST के साथ यह 30236 रुपये प्रति 10 ग्राम पड़ेगा। इस पर 10 पर्सेंट मुनाफा जोड़ लें तो यह 33260 रुपये का पड़ेगा।

यह भी पढ़ें… बड़ी खबर : निर्वाचन कार्य में गंभीर लापरवाही, जो लड़ा ही नहीं चुनाव, उसे थमा दिया पंच पद पर विजेता का प्रमाण पत्र

22 व 23 कैरेट गोल्ड के भाव

अगर 23 कैरेट गोल्ड की बात करें तो आज यह 49981 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से खुला। इस पर भी 3 फीसद GST, मेंकिंग चार्ज और 10 फीसद मुनाफा जोड़कर आपको मिलेगा 56628 रुपये  प्रति 10 ग्राम के रेट से। वहीं,  22 कैरेट सोने का भाव  45967 रुपये प्रति 10 ग्राम पर  खुला। तीन फीसद GST के साथ यह 47364 रुपये का पड़ेगा। इससे बने जेवरों पर भी  मेकिंग चार्ज और ज्वैलर्स का मुनाफा अलग से जोड़ने पर करीब 52080 रुपये का पड़ेगा।

यह भी पढ़ें… वन विभाग की टीम ने अवैध सागौन का परिवहन कर रही टाटा सूमो और बाइक की जब्त

IBJA के रेट देशभर में सर्वमान्य

बता दें कि IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि, इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में GST शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप IBJA के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।

News & Image Source :  https://www.livehindustan.com/business/story-gold-price-today-become-more-cheaper-now-buy-10-grams-of-gold-less-than-rs-46000-6821425.html

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button