बड़ी खबरें

Berojgari Bhatta 2025: युवाओं को हर माह 1000 रुपये बेरोजगारी भत्ते का ऐलान, देखें कैसे मिलेगा लाभ

Berojgari Bhatta 2025: चुनाव करीब आते ही राजनीतिक दलों को हर वर्ग की भलाई की याद आने लगती है। यही कारण है कि उन्हें लुभाने के लिए कई आकर्षक घोषणाओं और योजनाओं की जैसे झड़ी लग जाती है। बिहार राज्य में भी चुनाव होने वाले हैं। यही कारण है कि वहां भी रोजाना कई योजनाओं की बौछार हो रही हैं। कुछ दिन पहले ही महिला रोजगार योजना की घोषणा बिहार में हुई थी। अब युवाओं को सौगात दी गई है।

लोक कल्याणकारी योजनाओं के जरिए समाज के हर वर्ग तक पहुंचने की कोशिश में नीतीश सरकार ने आज बेरोजगारी भत्ते का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री नतीश कुमार ने ही इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी है। उन्होंने कहा कि स्नातक पास बेरोजगार युवक और युवतियों को हर महीने 1000 रुपये का भत्ता दिया जाएगा।

Berojgari Bhatta 2025: युवाओं को हर माह 1000 रुपये बेरोजगारी भत्ते का ऐलान, देखें कैसे मिलेगा लाभ

सीएम नीतीश कुमार ने किया ऐलान

नीतीश कुमार ने एक एक्स पोस्ट में कहा, ‘मुझे बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि राज्य सरकार के 7 निश्चय कार्यक्रम अन्तर्गत पूर्व से संचालित मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना का विस्तार किया गया है। इसके अन्तर्गत इंटर उत्तीर्ण युवक/युवतियों को पहले से दी जा रही स्वयं सहायता भत्ता योजना का लाभ अब कला, विज्ञान एवं वाणिज्य उत्तीर्ण स्नातक बेरोजगार युवक-युवतियों को भी दिए जाने का निर्णय लिया गया है।’

किस उम्र तक मिलेगा बेरोजगारी भत्ता

मुख्यमंत्री ने आगे बताया, ’20-25 आयु वर्ग के वैसे स्नातक उत्तीर्ण युवक/युवतियां जो कहीं अध्ययनरत नहीं हैं तथा नौकरी/रोजगार हेतु प्रयास कर रहे हैं, उनका कोई स्वरोजगार नहीं है अथवा सरकारी, निजी, गैर सरकारी नियोजन प्राप्त नहीं है, को भी 1000 रुपए प्रतिमाह की दर से अधिकतम दो वर्षों तक मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता का भुगतान किया जाएगा।’ सीएम ने उम्मीद जताई कि इस सहायता भत्ता का उपयोग युवक/युवतियां आवश्यक प्रशिक्षण प्राप्त करने तथा प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारियों में करेंगे ताकि उनका भविष्य सुरक्षित हो सके।

Berojgari Bhatta 2025: युवाओं को हर माह 1000 रुपये बेरोजगारी भत्ते का ऐलान, देखें कैसे मिलेगा लाभ

पांच वर्षों में एक करोड़ नौकरी और रोजगार

बिहार के मुख्यमंत्री ने कहा कि नवम्बर 2005 में नई सरकार बनने के बाद से ही अधिक से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार देना तथा उन्हें सशक्त और सक्षम बनाना हमलोगों की प्राथमिकता रही है। नीतीश कुमार ने याद दिलाया कि अगले पांच साल में एक करोड़ युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

कौशल विकास के जरिए नौकरी-रोजगार

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सरकारी एवं निजी क्षेत्रों में बड़ी संख्या में नौकरी एवं रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। इस निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए युवाओं को कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि वे नौकरी या रोजगार प्राप्त कर सकें।


❓ अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

प्रश्न 1. बिहार सरकार का 1000 रुपये बेरोजगारी भत्ता किसे मिलेगा?
👉 यह भत्ता 20 से 25 वर्ष की आयु वाले स्नातक उत्तीर्ण बेरोजगार युवक-युवतियों को मिलेगा।

प्रश्न 2. बेरोजगारी भत्ता कितने समय तक मिलेगा?
👉 पात्र युवाओं को अधिकतम 2 वर्षों तक हर महीने ₹1000 की सहायता दी जाएगी।

प्रश्न 3. क्या इस योजना का लाभ पढ़ाई कर रहे युवाओं को भी मिलेगा?
👉 नहीं, यह योजना केवल उन युवाओं के लिए है जो पढ़ाई पूरी कर चुके हैं और बेरोजगार हैं।

प्रश्न 4. इस योजना का उद्देश्य क्या है?
👉 युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और कौशल विकास के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना।

प्रश्न 5. बेरोजगारी भत्ता पाने के लिए आवेदन कैसे करें?
👉 आवेदन ऑनलाइन बिहार सरकार की आधिकारिक पोर्टल पर किया जा सकेगा। विस्तृत गाइड जल्द जारी होगी।

प्रश्न 6. योजना का नाम क्या है?
👉 इस योजना का नाम मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना है।

प्रश्न 7. क्या सभी स्नातक पास युवाओं को यह भत्ता मिलेगा?
👉 केवल वे ही पात्र होंगे जो स्नातक पास हैं, कहीं नौकरी या स्वरोजगार में नहीं हैं और पढ़ाई भी नहीं कर रहे हैं।


देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button