बड़ी खबरेंब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

rape of teenager : 14 वर्षीय किशोरी के साथ बलात्कार, शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी फरार, तलाश जारी

▪️ निखिल सोनी, आठनेर 
rape of teenager : बैतूल जिले के आठनेर थाना क्षेत्र में एक 14 वर्षीय किशोरी के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। पीड़िता के साथ गांव के ही एक आरोपी ने दुष्कर्म किया है। दुष्कर्म करने के बाद आरोपी फरार हो गया। इधर पुलिस ने शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

आठनेर टीआई अजय सोनी ने जानकारी दी कि थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्ष की मासूम की के साथ गांव के ही एक युवक अनिल झोड़ द्वारा दुष्कर्म करने की शिकायत मिली है। पीड़िता की शिकायत पर मामले में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जांच पड़ताल की गई।

शिकायत के बाद आरोपी पर दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है। लेकिन, आरोपी अभी फरार है। पुलिस द्वारा उसकी तलाश की जा रही है। 16 नवंबर को एसडीओपी शिवचरण बोहित देहात में पहुंचे थे। मामले में सघन जांच पड़ताल करने के बाद मामला दर्ज किया गया है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button