यूटिलिटी अपडेट

Maths Brain Test : दिमाग चकरा देगा मैथ्स का ये सवाल, जीनियस हैं तो देकर दिखाए जवाब

Maths Brain Test, Maths Puzzle, maths puzzles for adults, tricky maths puzzles with answers pdf, maths puzzles with answers for adults, math puzzles brain teasers

Maths Brain Test : दिमाग चकरा देगा मैथ्स का ये सवाल, जीनियस हैं तो देकर दिखाए जवाबMaths Brain Test : गणित एक कठिन सब्‍जेक्‍ट होने के साथ-साथ इंट्रेस्टिंग सब्‍जेक्‍ट भी है, लेकिन जो बच्‍चे इस विषय से डरते हैं तो उन्‍हें यह बोरिंग लगने लगता है। Mathematics की सामान्य क्रियाओं जैसे जोड़ना, घटाना, गुणा और भाग करना आदि को जब घिसे-पिटे तरीके से सिखाने की कोशिश की जाती है तो बच्चों को यह विषय बोझ लगने लगता है। ऐसे में वह गणित से दूर भागने लगता है। इसके विपरीत जिन बच्‍चों को इसे समझना आसान हो जाता है, उनके लिए ये गणित विषय इंटरेस्टिंग हो जाता है।

पहेलियाँ, बच्चों के बीच गणित (Maths Brain Test) को इंटरेस्टिंग बनाने का एक बेहतरीन तरीका होती हैं। पहेलियों और पजल्स के जरिए बच्चों को गणित रोचक तरीके से समझाया जा सकता है। पहेलियाँ दिमागी कसरत का खेल होती हैं, इनसे बच्चों की मानसिक और तार्किक क्षमता का भी पता चलता है।

गणित विषय को बहुत से लोग पसंद करते हैं और बहुत से लोग ना पसंद भी करते हैं। आज हम आपके लिए गणित की एक ऐसी मजेदार पहेली लेकर आए हैं। इसको हल करने के बाद आप गणित (Maths Puzzle) जैसे विषय को अत्यधिक पसंद करने लगेंगे क्योंकि यह सभी पहेली बहुत ही अनोखी है। आज से पहले आपने इसे कभी भी नहीं पढ़ा होगा। इस पहेली को पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी भी नहीं रोक पाएंगे।

(Maths Brain Test) आज का सवाल है…

वायरल हो रही पोस्ट में जो सवाल दिया गया है, वो है ’11+11=4, 12+12=9, 13+13=?इस सवाल को देखकर आपको याद आ रहा होगा कि ऐसी प्रॉब्लम्स आप छोटी क्लासेज में सॉल्व करते रहे हैं। हालांकि बड़े होने के बाद आपको ये नियम याद है या नहीं, ये टेस्ट इसी बात का है। सवाल के साथ ही इसका जवाब भी बताया गया है। इसका उत्तर है-

आज के सवाल का जवाब (Maths Brain Test)

गौर से देखने पर आप पाएंगे कि इसमें योग में आने वाली एक संख्या के दोनों अंकों का वर्ग किया गया है। जैसे 11 में 1 और 1 को जोड़ने पर 2 होता है, जिसका वर्ग 4 है। इसी तरह से 12 में 1 और 2 को जोड़ने पर 3 आता है, जिसका वर्ग 9 है। इसी तरह 13 में 1 और 3 को जोड़ने पर 4 आता है। 4 का वर्ग 16 होता है इसलिए इसका सही जवाब 16 होगा। यदि आपका भी उत्तर यही था तो आप सही ट्रैक पर हैं।

Related Articles

Back to top button