बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

illicit liquor : किराना दुकान में बिक रही थी शराब, पुलिस ने जब्त की 63 लीटर अवैध मदिरा, दर्ज किया प्रकरण

Image Source : dainik bhaskar
  • विजय सावरकर, मुलताई
    बैतूल जिले के बोरदेही थाना क्षेत्र के ग्राम हथनोरा में किराना दुकान में अवैध रूप से शराब बेची जा रही थी। सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर किराना दुकान में बेचने के लिए रखी देशी शराब बरामद की है। आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की गई है।

    बोरदेही थाना के सहायक उप निरीक्षक कमलसिंह मेहर ने बताया ग्राम हथनोरा में संचालित किराना दुकान में अवैध शराब बेचने की सूचना मिली थी। सूचना पर शनिवार रात में दुकान पर दबिश दी। दबिश के दौरान ग्राम के निवासी शिवपाल पिता झाड़ू यदुवंशी की किराना दुकान में बेचने के लिए संग्रहित कर रखी 4 पेटी सफेद,3 पेटी लाल देसी शराब बरामद हुई।

    Illegal liquor confiscated : अवैध शराब विक्रेताओं पर बड़ी कार्रवाई, 60 हजार रुपये कीमत की 177 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त

    सहायक उपनिरीक्षक श्री मेहर ने बताया शिवपाल की दुकान से 27 हजार 500 रुपए कीमत की 63 लीटर देसी शराब बरामद की है। आरोपी शिवपाल यदुवंशी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत केस दर्ज किया है। उल्लेखनीय है कि आमला पुलिस ने भी एक ढाबे से बड़ी मात्रा में अवैध शराब जब्त की थी।

    Police Raid : पुलिस की छापा मार कार्रवाई, ढाबे पर मिला अवैध शराब का जखीरा, 36 हजार की देशी-विदेशी शराब जब्त

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button