बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Attack : रेलवे माल गोदाम में चोरों का धावा, रोकने पर सुरक्षाकर्मी को मारा चाकू, गंभीर हालत में कराया अस्पताल में भर्ती

• सचिन जैन, बैतूल
बैतूल रेलवे स्टेशन के माल गोदाम पर बीती रात 11 से 12 के बीच तीन-चार चोरों ने धावा बोला और चोरी का प्रयास किया। इस बीच एक सुरक्षाकर्मी के रोकने पर सुरक्षाकर्मी पर चाकू और डंडों से उन्होंने वार किया। घटना में सुरक्षा कर्मी बुरी तरह जख्मी हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर घटनास्थल पर आरपीएफ और जीआरपी का बल पहुंचा। उससे पहले चोर फरार हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रेलवे माल गोदाम के प्लेटफार्म पर बड़ी मात्रा में गेहूं रखा हुआ है। जहां रात 11 से 12 बजे के बीच तीन-चार चोरों ने धावा बोल दिया। जब सुरक्षाकर्मी प्रमोद हातिया ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उस पर एक चोर ने चाकू से पेट पर वार कर दिया। वहीं दूसरे ने डंडे से सिर पर वार कर दिया। जिसके चलते सुरक्षाकर्मी प्रमोद बुरी तरह घायल हो गया। इस बीच सुरक्षा कर्मी के अन्य साथी वहां पहुंचे। उन्होंने घटना की सूचना तुरंत आरपीएफ और जीआरपी को दी।

सूचना मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी का पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा और चोरों को ढूंढने का प्रयास किया। हालांकि तब तक चोर वहां से फरार हो चुके थे। सुरक्षाकर्मी को तत्काल बैतूल जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है। गंज थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश जारी कर दी है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button