बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

क्रूरता की हदें पार: टवेरा में ठूंस-ठूंस कर भरे थे 9 मवेशी, सांस लेने तक को नहीं थी जगह

  • नवील वर्मा, शाहपुर
    बैतूल के शाहपुर क्षेत्र में पुलिस ने रविवार रात में अवैध रूप से कत्लखाने ले जा रहे 9 गोवंश की जान बचाने में सफलता हासिल की है। आरोपियों ने क्रूरता की सभी हदें पार करते हुए छोटे से टवेरा वाहन में इतने मवेशी ठूंस-ठूंस कर भर दिए थे। हालत यह थी कि मवेशियों को सांस लेने तक को भी जगह नहीं थी। पुलिस के पहुंचते ही वाहन चालक अंधेरे का फायदा उठा कर फरार हो गया।

    पुलिस ने बताया कि रात्रि में मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक सफेद रंग की टवेरा गाड़ी में गौवंश भरके देशावाड़ी से बरेठा घाट की ओर जा रहे हैं। जिसकी सूचना तस्दीक पर थाना शाहपुर पुलिस के स्टाफ ने उक्त गाड़ी को बरेठा बाबा मंदिर के पास पीछा करके घेराबंदी कर रोका।

    घेरे जाते ही चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। उक्त वाहन MH-04/ES-1767 को चैक किया गया। जिसमें 9 नग गौवंश ठूंस-ठूंस कर भरे हुए थे। इन्हें महाराष्ट्र के कत्लखाने ले जाया जा रहा था।

    आरोपी चालक के खिलाफ धारा 4, 6, 9 गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया। गोवंश को सुरक्षा हेतु गोपाला गोशाला घोड़ाडोंगरी में रखा गया। वाहन को जप्त कर थाना लाया गया। प्रकरण में अग्रिम विवेचना जारी हैं। उक्त कार्यवाही में एएसआई शेर सिंह परते, निखलेश ठाकुर, आरक्षक मोहित भाटी, दिनेश धुर्वे, नितिन ठाकुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button