Viral Jokes: लड़की डॉक्टर के पास गई और बोली सुबह से चक्कर से आ रहे हैं, आगे का जवाब सुन नहीं रूकेगी हंसी….
Viral Jokes: The girl went to the doctor and said that she was feeling dizzy since morning, she will not stop laughing after hearing the further answer....
Viral Jokes: सेहतमंद रहना जीवन को खुशनुमा बना देता है और सेहतमंद बने रहने के लिए हंसना जरूरी है। आज लोगों को कई बीमारियां हो रही हैं। कारण यही है कि लोग हंसना भूल गये हैं। हंसने से मन खुश रहता है और आप सकारात्मक सोचते हैं। हंसने के लिए किसी व्यक्ति को खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए।
दिन में जब भी समय मिले खुलकर हंसना चाहिए। हंसने-मुस्कुराने से हम खुश रहते हैं और तनाव से दूर रहते हैं। इसके साथ ही चेहरे की चमक बरकरार रहती है। अगर आप सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं।
इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
- यह भी पढ़ें: Funny Jokes: एक बार एक दादा-दादी ने जवानी के दिनों को याद करने का फैसला किया… पढ़ें मजेदार जोक्स…

मजेदार जोक्स – हंसना जरूरी है। (Viral Jokes)
लड़की डॉक्टर के पास गई और बोली
सुबह से चक्कर से आ रहे हैं
डॉक्टर- तुम्हारी नब्ज तो ठीक चल रही है,
बिल्कुल घड़ी की तरह
लड़की- अरे नहीं, आपने गलती से नब्ज
की जगह मेरी घड़ी पर हाथ रख दिया है
- यह भी पढ़ें: Funny Jokes: पति- ये कैसी दाल बनाई है? ना नमक है, ना मिर्च है, बिल्कुल फीकी है, पत्नी ने दिया झन्नाटेदार जवाब….
टीटू की दो करोड़ की लॉटरी निकली
लॉटरीवाला- आपको टैक्स काटकर 1.75 करोड़ मिलेंगे
टीटू- ये गलत बात है, मुझे पूरे 2 करोड़ दो
नहीं तो मेरे टिकट के 100 रुपये वापस करो
- यह भी पढ़ें: Viral Jokes : पति- आजकल तुम ना सिगरेट पीने से रोकती हो, ना शराब पीने से, क्या सब शिकायतें खत्म? पत्नी….
टीटी ने पिंटू को प्लेटफॉर्म पर रोक लिया।
टीटी ने कहा- जल्दी टिकट दिखाओ।
पिंटू- अरे मैं तो ट्रेन में आया ही नहीं।
टीटी- क्या सबूत है तुम्हारे पास?
पिंटू- अरे टीटी साहब, सबूत यही है
किमेरे पास टिकट ही नहीं।
- यह भी पढ़ें: Funny Jokes : पप्पू- तुम्हें मेरे अंदर सबसे अच्छी बात क्या लगती है? सरला का मजेदार जवाब सुन नहीं रूकेगी हंसी….
पत्नी- सुनो जी, तुम मुझे सोते हुए गाली दे रहे थे?
पति- नहीं नहीं, तुम्हें गलतफहमी हो रही है।
पत्नी- कैसी गलतफहमी?
पति-यही कि मैं सो रहा था
फिर उसके बाद से पति की नींद वाकई गायब है।
- यह भी पढ़ें: Jokes in Hindi : चिंटू- जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, हर दिन इंसान धनी बनता जाता है, पिंटू- वो कैसे…?
अमित का सिर फट गया, बंटी- यार, ये कैसे हो गया
अमित- अब क्या बताऊं यार,
मैं पहले जूते से ईंट फोड़ रहा था तभी
पप्पू ने कहा कभी अपनी खोपड़ी भी
काम में ले लिया करो,
फिर क्या खोपड़ी ही फूट गई
(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है। किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है।)
“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇




