धर्म/अध्यात्म अपडेट

Ujjain Ki Diwali : महाकाल मंदिर उज्जैन में दिवाली पर्व की हुई शुरुआत

Ujjain Ki Diwali : उज्जैन के महाकाल मंदिर में सोमवार से दिवाली पर्व की शुरुआत हो गई। संध्या आरती में फुलझड़ी और दीपक जलाकर दिवाली पर्व प्रारंभ हुआ। त्योहारों को देशभर से पहले महाकाल मंदिर में मनाए जाने की परंपरा है।

Ujjain Ki Diwali : महाकाल मंदिर उज्जैन में दिवाली पर्व की हुई शुरुआत

⇓ लोकेश वर्मा, मलकापुर (बैतूल)

Ujjain Ki Diwali : उज्जैन के महाकाल मंदिर में सोमवार से दिवाली पर्व की शुरुआत हो गई। संध्या आरती में फुलझड़ी और दीपक जलाकर दिवाली पर्व प्रारंभ हुआ। त्योहारों को देशभर से पहले महाकाल मंदिर में मनाए जाने की परंपरा है।

धनतेरस से एक दिन पहले सोमवार को संध्या आरती में भगवान महाकाल के गर्भगृह में दीप और फुलझड़ी जलाकर त्योहार की शुरुआत की गई। आरती में बढ़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। पंडित आशीष पुजारी ने बताया कि सोमवार शाम को हुई आरती में महाकाल मंदिर समिति ने तय मापदंडों के अनुसार एक फुलझड़ी जलाकर आरती की है। अब मंगलवार शाम को भी धनतेरस पर्व पर फुलझड़ी जलाई जाएगी।

रोशनी में नहाया महाकाल मंदिर

संध्या आरती में भगवान महाकाल का भगवान विष्णु स्वरूप में श्रृंगार किया गया। सोमवार शाम से ही महाकाल मंदिर विद्युत सज्जा से रोशन दिखाई दे रहा है। यहां पर पूरा मंदिर परिसर रोशनी में नहाया हुआ दिखाई दे रहा है।

धनतेरस पर विधिवत पूजन-अर्चन

ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में मंगलवार को धन त्रयोदशी से पांच दिवसीय दीपपर्व का शुभारंभ हुआ। पुरोहित समिति द्वारा भगवान महाकाल को चांदी का सिक्का अर्पित कर महापूजा की गई।

हर साल की तरह इस बार भी धनतेरस के पावन पर्व पर मंगलवार सुबह 9 बजे से महाकालेश्वर मंदिर की पुरोहित समिति द्वारा जनकल्याण और विश्व कल्याण के लिए गणपति पूजन, महालक्ष्मी पूजन के बाद भगवान महाकाल का पंचामृत और रुद्राभिषेक पूजन-अर्चन किया गया।

सभी के आरोग्य, सबके कल्याण और सुख समृद्धि की कामना के लिए भगवान श्री महाकाल से प्रार्थना हेतु मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने पूजा अर्चना की।

सुख-समृद्धि के लिए वर्षों से पूजन

इस दिन सुख समृद्धि व आरोग्य के लिए विधिवत पूजन अर्चन कई वर्षों से किया जा रहा है। इस दौरान पूजन में पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, मंदिर समिति के प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ भी सम्मिलित हुए।

पूजन-अर्चन श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुरोहित समिति के अध्यक्ष लोकेन्द्र व्यास सहित पुरोहितों भूषण व्यास, विश्वास करहाडकर, नीरज शर्मा, पीयूष चतुर्वेदी, दीपक शर्मा आदि द्वारा कराया गया।

भस्म आरती में मनेगी दीपावली

31 अक्टूबर को तड़के 4 बजे भस्म आरती में दीपावली मनाई जाएगी। भगवान महाकाल को केसर तिल्ली का तेल मिश्रित केसर-चंदन का उबटन लगाकर गर्म जल से स्नान कराया जाएगा। पश्चात नवीन वस्त्र व सोने चांदी के आभूषण धारण कराकर विशेष शृंगार कर गर्भ गृह में अन्नकूट का भोग लगाया जाएगा।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button