धर्म/अध्यात्म अपडेट

Chanakya Niti: जिंदगी में जल्दी होना है सफल तो चाणक्य के इन 4 बातों को हमेशा रखें याद, फिर सफल होने से कोई नहीं रोक सकता

Chanakya Niti: If you want to be successful early in life, then always remember these 4 things of Chanakya, then no one can stop you from being successful

Chanakya Niti: जिंदगी में जल्दी होना है सफल तो चाणक्य के इन 4 बातों को हमेशा रखें याद, फिर सफल होने से कोई नहीं रोक सकता
Source – Social Media

Chanakya Niti: हर इंसान जीवन में सफल होना चाहता है, लेकिन सफलता उन्हीं लोगों के पास जाती है, जो इनके लायक होते हैं। कुछ ही लोग होते हैं जो सफलता प्राप्त करते हैं और इसके पीछे छिपे कारण उसके गुण होते हैं। जो व्यक्ति समय का प्रबंधन करना जानता है, वह कोई भी सपना देख सकता है।

आचार्य चाणक्य अपनी नीति ग्रंथ में कुछ गुणों का जिक्र किया है, जिन्हें यदि व्यक्ति अपने में विकसित कर ले, तो वह स्वयं ही समय का सदुपयोग करना सीख जाएगा और जो चाहे प्राप्त कर लेगा।

1. अपने कर्म पर भरोसा रखें (Chanakya Niti)

भाग्य और कर्म दोनों के मेल से ही जीवन में सफलता मिलती है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप भाग्य के भरोसे बैठ जाएं। ईश्वर ने मनुष्य को कर्म करने का गुण दिया है और कर्म से अपना नया भाग्य लिखने की शक्ति दी है। इसलिए भाग्य के भरोसे न रहें बल्कि जो हासिल करना चाहते हैं उसके लिए सही तरीके से प्रयास करें। अगर आप पूरी लगन से मेहनत करेंगे तो आपको अपने काम में सफलता जरूर मिलेगी।

2. ईमानदार बनो

आप जो भी काम कर रहे हैं उसमें ईमानदारी बहुत जरूरी है। अगर आप अपने काम के प्रति ईमानदार नहीं हैं तो आप कभी भी सफलता हासिल नहीं कर सकते हैं। यदि व्यापारी अपना कार्य ईमानदारी से न करे तो उसे कार्य में कभी भी लाभ नहीं मिल सकता है।

3. कोई भी फैसला सोच-समझकर लें

जीवन में एक निर्णय आपको सफल भी बना सकता है और मंजिल तक भी पहुंचा सकता है। इसलिए कोई भी फैसला सोच समझकर लें। निर्णय लेने से पहले स्थिति का ठीक से आंकलन कर लें। फिर किसी नतीजे पर पहुंचे। आप चाहें तो कोई भी फैसला लेने से पहले अनुभवी लोगों की राय भी ले सकते हैं।

4. धार्मिक कार्य करें (Chanakya Niti)

आचार्य का कहना है कि व्यक्ति को जीवन में धर्म के कार्य अवश्य करने चाहिए। धर्म करने से व्यक्ति के बुरे कर्मों का प्रभाव कट जाता है और उसे भाग्य का सहयोग प्राप्त होता है। यदि भाग्य का कर्म से मिलन हो जाए तो व्यक्ति को बहुत जल्दी सफलता मिल जाती है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button