बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Maruti Alto k10 : मात्र 11 हजार में बुक हो रही मारुति की यह नई ऑल्टो कार, इसमें है बहुत कुछ बदला-बदला

Maruti ki sasti car : प्रमुख कार निर्माता कंपनी की कारों का एक अलग ही क्रेज है। कंपनी भी अपने उपभोक्ताओं की जरूरत और आवश्यकता के अनुसार नए-नए मॉडल पेश करती रहती है। इसी कड़ी में अब कंपनी ने न्यू जेनरेशन ऑल्टो K10 (Maruti Alto k10) पेश की है। मारुति की यह नई ऑल्टो हालांकि 18 अगस्त को लॉन्च होगी, लेकिन इसकी बुकिंग शुरू कर दी है। कंपनी ने बताया कि ग्राहक 11 हजार रुपये देकर नई ऑल्टो को बुक कर सकते हैं। इसके लिए ग्राहक मारुति सुजुकी एरीना शोरूम या कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट का इस्तेमाल कर सकते हैं।

देश की पॉपुलर हैचबैक गाड़ियों में से एक मारुति ऑल्टो K10 के नए अवतार में इसके एक्सटीरियर और इंटीरियर में बदलाव के साथ इंजन और प्लेटफॉर्म को अपडेट किया गया है। हालांकि नई ऑल्टो में वही प्लेटफॉर्म दिया जाएगा, जो मारुति सुजुकी एस-प्रेसो, सेलेरियो, बलेनो और अर्टिगा में दिया गया है। 2022 मारुति सुजुकी ऑल्टो K10 को मौजूदा ऑल्टो 800 के साथ बेचा जाएगा। नई कार 12 वेरिएंट में आएगी, जिसमें से 8 मैनुअल ट्रांसमिशन और चार ऑटोमैटिक वेरिएंट होंगे। हालांकि यह ऑल्टो 800 के मुकाबले थोड़ी बड़ी होगी।

नई ऑल्टो का इंटीरियर ऐसा

अपकमिंग ऑल्टो के10 में ऑल ब्लैक इंटीरियर कलर स्कीम दी जा सकती है। इसमें एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले के साथ 7 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पावर विंडो और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के अलावा रियर पार्किंग सेंसर, चार पावर विंडो, रिमोट की, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ORVM और मैनुअल एयर कंडीशनिंग दिए जाएंगे। सेफ्टी के लिए कार में ड्यूल फ्रंट एयरबैग, रियर पार्किंग सेंसर और एबीएस स्टैंडर्ड इक्विपमेंट के जरिए सुरक्षा मिलती है।

इंजन और ट्रांसमिशन

नई मारुति सुजुकी ऑल्टो K10 में सेलेरियो और एस-प्रेसो वाला 1.0 लीटर K10C डुअलजेट पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। यह इंजन 6,000 आरपीएम पर 67 एचपी की पावर और 3,500 आरपीएम पर 89 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन को 5 स्पीड मैन्युअल या AMT गियरबॉक्स मिलेगा।

इतनी कीमत रहने की संभावना

2022 मारुति सुजुकी ऑल्टो K10 को 18 अगस्त को भारत में लॉन्च किया जाएगा और तभी हमें इसकी आधिकारिक कीमतों का पता चलेगा। वैसे इसे ऑल्टो 800 से ऊपर पोजिशन किया जाएगा और इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 3.99 लाख रुपये होने की उम्मीद है।

News & Image Source :  https://zeenews.india.com/hindi/auto-news/maruti-suzuki-new-alto-k10-booking-announced-here-is-the-feature-list/1297025

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button