बैतूल अपडेट

Betul News : स्कूल से कंप्यूटर और प्रोजेक्टर चुराने वाले गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद

Those who stole computer and projector from school arrested, stolen goods recovered

राकेश अग्रवाल, मुलताई

सांईखेड़ा पुलिस ने सेमझिरा हाई स्कूल में चोरी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज सोनी तथा एसडीओपी मुलताई सुरेश पाल सिंह के मार्गदर्शन में गठित पुलिस टीम महज एक सप्ताह में ही आरोपियों तक पहुंच गई।

सांईखेड़ा थाना से मिली जानकारी के अनुसार लगभग एक सप्ताह पूर्व ग्राम सेमझिरा के सरकारी हाईस्कूल का ताला तोड़कर चोर कंप्यूटर सिस्टम, प्रोजेक्टर सहित अन्य सामग्री चुरा ले गए थे। चोरों ने स्कूल ‘में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी तोड़फोड़ की थी। प्रभारी प्राचार्य ने स्कूल में हुई चोरी की शिकायत की थी।

चोरों ने स्कूल की खिड़कियों में लगे कांच भी तोड़ दिए थे। स्कूल में चोरी की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया था। अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज कर सख्ती से जांच पड़ताल की गई। विवेचना के दौरान मुखबिरों से प्राप्त सूचना के आधार पर 23 सितंबर को संदेही नितेश पिता मनोज पवार उम्र 19 साल निवासी सेमझिरा को हिरासत में लिया गया।

बारिकी से पूछताछ करने पर उसने राहुल उर्फ विक्की पिता संपतराव वानखेडे उम्र 29 साल, हेमंत पिता अशोक मानकर उम्र 19 साल, गौरव उर्फ माहू पिता बद्रीप्रसाद पवार उम्र 22 साल निवासी सेमझिरा के साथ चोरी करना कबूल किया। पुलिस ने आरोपियों से चोरी का सामान बरामद कर आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया। जहां से चारों आरोपियों को उपजेल मुलताई भेजा गया।

इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक नन्हेवीर सिंह, उनि पूनमचंद साहू, प्रआर. 529 दिलीप झरबड़े, आर.603 विनोद साहू, आर. 410 अविनेश चौरे एवं से. 284 चंद्रभान सोनारे. से.233 मुंशीलाल सिरसाम, आर. राजेन्द्र धाडसे आर दीपेन्द्र सिंह सायबर सेल की विशेष भूमिका रही।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button