वायरल अपडेट

Actress Shazan Padamsee: एक्ट्रेस शाजान पदमसी इस बिजनेसमैन के साथ कर रही शादी, ऐसे शुरू हुई लव स्टोरी

Actress Shazan Padamsee: बॉलीवुड की एक और एक्ट्रेस विवाह के बंधन में बंधने जा रही है। दिल तो बच्चा है जी की एक्ट्रेस शाजान पदमसी और बिजनेसमैन आशीष कनकिया आगामी 5 जून को एक-दूजे के हमसफर बनेंगे। शादी की यहइंटीमेट सेरेमनी मुंबई के एक फाइव-स्टार होटल में आयोजित की जाएगी।

सूत्रों के मुताबिक, यह एक लो-की वेडिंग सेरेमनी होगी, जिसमें केवल परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल होंगे। शादी के बाद 7 जून को उसी होटल में संगीत और आफ्टर-पार्टी का आयोजन होगा। जैसे-जैसे उनकी शादी का दिन नजदीक आ रहा है, शाजान और आशीष की शादी को लेकर उत्साह भी लगातार बढ़ रहा है।

सगाई के बाद रोका सेरेमनी (Actress Shazan Padamsee)

शाजान पदमसी, शैरोन प्रभाकर और दिवंगत एल्युक पदमसी की बेटी हैं। उन्होंने पिछले साल नवंबर में आशीष से सगाई की थी। इस खूबसूरत सगाई समारोह के बाद 20 जनवरी को पारंपरिक गुजराती स्टाइल में रोका सेरेमनी भी रखी गई थी। हाउसफुल 2 की एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस समारोह की खूबसूरत झलकियां भी साझा की थीं। (Actress Shazan Padamsee)

बचपन के दोस्त ने कराई मुलाकात (Actress Shazan Padamsee)

जहां तक दोनों की मुलाकात की बात है तो शाजान ने पहले बताया था कि उन्हें आशीष से उनके बचपन के दोस्त ने मिलवाया था। और पहली मुलाकात में ही दोनों के बीच खास कनेक्शन महसूस हुआ। कुछ महीनों बाद दोनों ने एक डिनर डेट की और जल्द ही डेटिंग शुरू कर दी। (Actress Shazan Padamsee)

शाजान को आशीष में यह पसंद (Actress Shazan Padamsee)

एक पुराने इंटरव्यू में शाजान ने कहा था, हम दोनों बहुत हँसते हैं क्योंकि उसमें एक मजेदार और चुलबुला स्वभाव है। वो एक बहुत ही गर्मजोशी और देखभाल करने वाला इंसान है। भले ही हम अलग-अलग बैकग्राउंड से आते हैं, लेकिन हमारे कोर वैल्यूज़ एक जैसे हैं। (Actress Shazan Padamsee)

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button