खानपान अपडेट

Makki ki Roti Recipe : मक्‍के की रोटी बनाते समय फट जाती है तो अपनाएं ये आसान टिप्‍स

Makki ki Roti Recipe, Makki ki Roti , Cooking Tips, How to Make Makki Ki Roti, Makke Ki Roti recipe in hindi,

Makki ki Roti Recipe : मक्‍के की रोटी बनाते समय फट जाती है तो अपनाएं ये आसान टिप्‍स
Makki ki Roti Recipe : मक्‍के की रोटी बनाते समय फट जाती है तो अपनाएं ये आसान टिप्‍स

Makki ki Roti Recipe : सर्दियों के इस मौसम में बाजरा और मक्‍के की रोटी के साथ हरे धनियां-मिर्च की चटनी या सरसों का साग मिल जाए तो मजा आ जाता है। क्‍योंकि सर्दियों में मक्के की रोटी (Makki ki Roti Recipe) और सरसों के साग के बिना अधूरी सी लगती हैं। लेकिन बहुत से लोगों को मक्के की रोटी बनाना नहीं आता, ऐसे में लोग होटल और ढाबे पर जाकर मक्के की रोटी का स्वाद लेते हैं। कुछ लोग घर पर भी मक्के की रोटी बनाना चाहते हैं, लेकिन ये बनाते वक्त फट जाती है या टूट जाती है। इसी कड़ी में आपको बहुत ही सिंपल तरीके से मक्के की रोटी बनाना बताएंगे। बता दे कि मक्‍के की रोटी (Makki ki Roti Recipe) सेहत के लिए भी अच्‍छी होती है। इस ट्रिक की मदद से आप घर पर बिना फटे मक्के की रोटी बना सकते हैं। तो आइए जानते है इसे बनाने का आसान तरीका (Makki ki Roti Recipe)….

Makki ki Roti Recipe : मक्‍के की रोटी बनाते समय फट जाती है तो अपनाएं ये आसान टिप्‍स
Makki ki Roti Recipe : मक्‍के की रोटी बनाते समय फट जाती है तो अपनाएं ये आसान टिप्‍स

मक्के की रोटी बनाने के लिए सामग्री (Makki ki Roti Recipe)

  • 2 कप मक्के का आटा
  • 1/2 कप गेहूं का आटा
  • 2- 3 टेबल स्पून कटा हरा धनिया
  • 2 टेबल स्पून घी
  • 1/2 छोटी चम्मच अजवाइन
  • 1 छोटी चम्मच तेल
  • नमक स्वादानुसार

मक्के की रोटी बनाने की रेसिपी (Makki ki Roti Recipe)

  • किसी बड़े बर्तन में मक्की का आटा और गेहूं का आटा छान लें।
  • अब आटे में बारीक कटा हरा धनिया, अजवायन, नमक और तेल डाल दें।
  • आटे को सूखा ही अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
  • अब हल्के गुनगुने पानी से नरम आटा गूंथ कर तैयार कर लें।
  • आटे को बाइन्ड करने के बाद 5 मिनट तक मसलते रहें।
  • अब आटे को ढककर 10 मिनट के लिए रख दें, जिससे ये अच्छी तरह सेट हो जाए।
  • अब हाथ पर थोड़ा घी लगाकर आटे से रोटी बनाने के हिसाब से आटा लें।
  • लोई पर थोड़ा सा आटा लगाकर उंगलियों और हथेलियों से इसे थोड़ा बड़ा कर लें।
  • आपको रोटी को हल्के हाथ से मोटा बेलना है। अब रोटी को उठाकर थोड़ा हाथ से बड़ा करते हुए अतिरिक्त सूखा आटा झाड़ दें और तवा पर डाल दें।
  • इस बीच दूसरी रोटी भी तैयार कर लें। तवे पर पड़ी रोटी को हल्का सिकने के बाद पलट दें।
  • रोटी को दूसरी तरफ से हल्की ब्राउन होने तक सिकने दें।
  • अब रोटी को गैस पर डालकर चिमटे से घुमा घुमाकर दोनों तरफ से अच्छी तरह सेक लें।
  • अब रोटी पर घी लगाकर प्लेट में पर रख लें और सरसों के साग के साथ सर्व करें।
  • आप चाहें तो मक्की की रोटी को हरे मटर की दाल या ग्रेवी वाली किसी सब्जी के साथ खा सकते हैं।
  • सर्दियों में मक्के की रोटी स्वाद और सेहत दोनों को अच्छी रखती है।

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Mp Election 2023

Related Articles

Back to top button