बड़ी खबरेंदेश/विदेशधर्म/अध्यात्म अपडेटबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

20 वें दिन पलसूद से रवाना हुई मां ताप्ती पदयात्रा

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    मां ताप्ती दर्शन पदयात्रा सेवा समिति बैतूल के तत्वावधान में लगातार 15 वें वर्ष भी पदयात्रा जारी है। यात्रा के 20 वें दिन पदयात्री गुरुवार सुबह पलसूद से आगे की यात्रा के लिए रवाना हुए। पदयात्रियों का यात्रा मार्ग पर जगह-जगह भव्य स्वागत किया जा रहा है।

    समिति के जितेन्द्र कपूर ने बताया कि 20 वें दिन सुबह की यात्रा रात्रि विश्राम के पश्चात आज सुबह पलसूद से प्रारम्भ हुई। पदयात्री दोपहर भोजन दादा दरबार में करेंगे। इसके पश्चात रात्रि विश्राम नीमगुहान जिला जलगांव महाराष्ट्र में करेंगे। आज पदयात्री 13 किलोमीटर की पदयात्रा करेंगे। शुक्रवार सुबह की पदयात्रा वालकी के लिए शुरू होगी।

    श्री कपूर ने बताया कि मां ताप्ती दर्शन पदयात्रा का यह 15 वां वर्ष है। 15 जनवरी को पदयात्रा का शुभारंभ मां ताप्ती की उद्गम स्थली मुलताई से हुआ था। इसका समापन गुजरात के डुमस जिले में स्थित संगम स्थल पर दुर्वासा ऋषि आश्रम में पूजा अर्चना के साथ होगा।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button