देश/विदेश

1000 ke naye note : नए साल से बंद हो रहे 2000 के नोट! एक हजार का नया नोट लेगा इसकी जगह, जानें क्‍या मामला

1000 ke naye note : नए साल से बंद हो रहे 2000 के नोट! एक हजार का नया नोट लेगा इसकी जगह, जानें क्‍या मामला

1000 ke naye note : कुछ दिन में नए साल की शुरुआत हो जाएगी। नए साल के साथ ही कई नियम भी बदल जाएंगे, जो पूरे देश पर असल डालेंगे। नए साल में 1 जनवरी 2023 से बैंक, क्रेडिट कार्ड, गाड़ियां, मोबाइल IMEI से जुड़े कई नियमों में बदलाव हो रहा है। इसी बीच एक खबर आई है कि 1 जनवरी 2023 से 2000 का नोट बंद हो जाएंगे और इसकी जगह 1000 का नया नोट ले लेंगे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा मैसेज (1000 ke naye note )

दरअसल सोशल मीडिया (social media) पर कई पोस्ट वायरल हो रही है, जिनमें दावा किया जा रहा है कि 1 जनवरी 2023 से ₹1000 का नया नोट आ जाएगा और ₹2000 का नोट बैंकों में वापस लौट जाएंगे। इस वायरल वीडियो की पीआईबी फैक्ट चेक (PIB Fact Check) ने पड़ताल की तो सच सामने आया।

 

पीआईबी फैक्ट चेक (PIB Fact Check) ने जांच की तो उसमें पाया गया कि यह वीडियो में किया गया दावा पूरी तरह से गलत है। इसका मतलब यह है कि ना तो 2000 के नोट बैंकों में वापस लौट आए जा रहे हैं और ना ही 1000 के नए नोट आ रहे हैं। 2000 का नोट पहले की तरह चलता रहेगा। पीआईबी ने लोगों से अपील भी की है कि इस तरह के फर्जी मैसेज को किसी के साथ शेयर ना करें। (1000 ke naye note)

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button