देश/विदेश

Total Lockdown in India for 7 Days : क्या भारत भर में आज रात 12 बजे से लगेगा टोटल लॉक डाउन..? यह यू ट्यूब चैनल कर रहा दावा, सरकार की संस्‍था ने बताया…

Total Lockdown in India for 7 Days : क्या भारत भर में आज रात 12 बजे से लगेगा टोटल लॉक डाउन..? यह यू ट्यूब चैनल कर रहा दावा, सरकार की संस्‍था ने बताया...

Total Lockdown in India for 7 Days : चीन में कोरोना भयंकर रूप से तबाही मचा रहा है। यहां हर रोज लाखों की संख्या में नए कोरोनावायरस मरीज आ रहे हैं। हालात यह है कि अस्पतालों में बेड और डॉक्टर भी कम पड़ गए हैं। चीन में दवाओं के मूल्य भी 100 गुना तक बढ़ गए हैं। कोरोनावायरस की चौथी लहर को लेकर इंटरनेट पर कई तरह के मैसेजेस भी वायरल हो रहे हैं। इनमें दावा किया जा रहा है कि भारत में भी लॉकडाउन को लेकर मोदी सरकार ने निर्णय ले लिया है। इन वायरल मैसेज का पीआईबी ने फैक्ट चेक किया है और सच्चाई बताई है।

7 दिन के लिए भारत बंद (Total Lockdown in India for 7 Days)

CE News’ नामक एक YouTube चैनल एक वीडियो में दावा किया गया है कि आज रात 12 बजे से 7 दिन तक भारत बंद रखने का फैसला किया गया है। इस चैनल के माध्यम से यह भी कहा जा रहा है कि यह फैसला मोदी सरकार ने कोरोनावायरस की भयावह स्थिति को देखते हुए कैबिनेट मीटिंग में लिया है। जब यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ तो लोग काफी सहम गए। इसका सरकार की संस्था pib fact check ने संज्ञान लिया और जांच की।

यह है मामला

पीआईबी ने जांच के दौरान पाया कि सरकार ने कैबिनेट की मीटिंग में ऐसा कोई भी निर्णय नहीं लिया है और ना ही मोदी सरकार ने ऐसा कोई ऐलान किया है। CE News’ नामक एक YouTube चैनल ने गलत खबर (Total Lockdown in India for 7 Days) इंटरनेट पर वायरल की है। विदित हो कि भारत में स्थिति नियंत्रण में है और सरकार चौथी लहर से बचने के लिए सभी तैयारी कर रही है।

English Title: Total Lockdown in India for 7 Days: Will there be total lock down across India from 12 o’clock tonight..? This YouTube channel is claiming, the government’s organization told…

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button