मध्यप्रदेश अपडेट

Bhopal Crime News : नजीराबाद में दो गुटों में आपसी मतभेद के चलते 2 लोगों को ट्रैक्टर से कुचलकर मार डाला

Bhopal Crime News: Due to differences between two groups in Nazirabad, two people were crushed to death by a tractor.

भोपाल। Bhopal Crime News  मध्य प्रदेश के भोपाल जिले में आने वाले ग्रामीण क्षेत्र नजीराबाद में ट्रैक्टर चढ़ाकर दो लोगों की हत्या का मामला सामने आया है। आपको बता दें कि पूर्व सरपंच और वर्तमान सरपंच के परिवार के लोगों में यह झगड़ा हुआ है। घटना शुक्ला गांव की है। इस घटना में आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि जमीन को लेकर दोनों परिवारों के बीच काफी लंबे समय से विवाद चल रहा है।

Bhopal Crime News गांव में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। वहीं इस मामले में नजीराबाद पुलिस का कहना है कि शुक्ला गांव में मांगीलाल गुर्जर पूर्व सरपंच के परिवार से हैं। रंगलाल और जसमल वर्तमान सरपंच के परिवार से थे। मांगीलाल गुर्जर के रिश्तेदार ने रंगलाल और जसवंत गुर्जर पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया दोनों की मौत हो गई है।

बताया जा रहा है कि 11 अन्य लोग घायल हैं। सूचना पर पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच की जा रही है। वर्तमान सरपंच के परिवार और पूर्व सरपंच के परिवार के बीच सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर पुराना विवाद चल रहा है।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button