देश/विदेश

Confirm Train Ticket: अब सब को मिलेगा ट्रेन का कंफर्म टिकट, यात्रियों के लिए रेलवे का बड़ा कदम, ये है सरकार का प्‍लान

Confirm Train Ticket: Now everyone will get a confirmed train ticket, a big step for the railway passengers, this is the government's plan

Confirm Train Ticket: Good news! Now everyone will get confirmed train ticket, big step of railway for passengers

Confirm Train Ticket: ट्रेन में यात्रा करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है ट्रेन में बर्थ और कंफर्म टिकट (Confirm Ticket in Train) के लिए भारतीय रेलवे ने बड़ी तैयारी की है। रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी देते हुए बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे टिकट जारी करने की क्षमता प्रति मिनट 25 हजार से बढ़ाकर 2 लाख 25 हजार करने और पूछताछ की छमता प्रति मिनट चार लाख से बढ़ाकर 40 लाख करने की तैयारी कर रहा है।

दस गुना बढाई जाएगी आरक्षण प्रणाली क्षमता (Confirm Train Ticket)

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल भवन में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में आम बजट में रेलवे के आवेदन एवं नये वित्त वर्ष के लक्ष्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रेलवे ने इसी साल अपने यात्री आरक्षण प्रणाली की क्षमता दस गुना बढ़ाने की भी योजना बनाई है। उन्होंने कहा कि हम यात्री आरक्षण प्रणाली के बैक-एंड इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार करने की योजना बना रहे हैं। वर्तमान में टिकटिंग की क्षमता लगभग 25,000 टिकट प्रति मिनट है। इसे 2.25 लाख प्रति मिनट तक अपग्रेड करने का लक्ष्य है। उन्होंने आगे कहा कि पूछताछ काउंटर की क्षमता को भी 40,000 प्रति मिनट से बढ़ाकर चार लाख प्रति मिनट कर दिया जाएगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, “सिस्टम में 25 हजार के आसपास टिकटिंग की कैपेसिटी है, उसको 2,25,000 टिकट्स प्रति मिनट की कैपेसिटी पर लेकर जाना है।”

रेलवे स्टेशनों पर खोलेंगे 2 हजार 24×7 स्टोर

उन्होंने देश के 2,000 रेलवे स्टेशनों पर 24 घंटे खुले रहने वाले ‘जन सुविधा’ स्टोर शुरू करने की भी घोषणा की। मंत्री ने कहा, “चालू वित्त वर्ष में 4,500 किलोमीटर (12 किलोमीटर प्रतिदिन) रेल पटरी बिछाने का लक्ष्य पहले ही हासिल किया जा चुका है।

नए डिजाइन के अंडरपास बनेंगे (Confirm Train Ticket)

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि रेलवे ने साल 2014 से लेकर अभी तक कुल 10,438 ब्रिज और अंडरपास बनाए हैं। इस साल 1000 नए ओवर ब्रिज और अंडर पास बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इस साल बनाए जाने वाले अंडर पास के डिजाइन पहले से बने अंडर पास से बिल्कुल अलग होंगे। डिजाइन में यह बदलाव पानी भरने की समस्या को खत्म करने के लिए की जाएगी।

प्रधानमंत्री के विजन पर बढ़ रहा रेलवे

अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पीएम मोदी ने इस वर्ष रेलवे को अब तक का सबसे अधिक रिकॉर्ड 2.40 लाख करोड़ रुपए का आबंटन किया है। उन्होंने कहा कि इससे रेलवे की अवसंरचना के विकास में बहुत तेजी आएगी। उन्होंने आगे बताया कि पीएम मोदी ने एक बहुत अच्छा कॉन्सेप्ट दिया है कि हम स्टेशन पर जन सुविधा के लिए कोई ऐसी फैसिलिटी क्रिएट करें जिसमें डे टू डे की चीजें उपलब्ध हों। उन्होंने इस संबंध में घोषणा की कि देश भर के 2,000 रेलवे स्टेशनों पर ‘जन सुविधा’ स्टोर बनाए जाएंगे जो 24 घंटे खुले रहेंगे। वन स्टेशन वन प्रोडक्ट योजना के अंतर्गत अब तक 550 स्टेशन्स पर 594 स्टॉल लग चुके हैं। इस साल इस नंबर को 750 स्टेशन तक लेकर जाना है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button