टेक/ऑटो

Tecno Pova 6 Pro 5G : निराले कैमरे के साथ आया नया गेमिंग फोन, मिनटों में होगा चार्ज और दिनरात खेल पाएंगे गेम, कर्म भी नहीं होगा, कीमत…

Tecno Pova 6 Pro 5G: The new gaming phone comes with a unique camera, it will charge in minutes and you will be able to play games day and night, there will be no work, the price...

Tecno Pova 6 Pro 5G : भारत में आज एक और गेमिंग फोन लांच हो गया है। 70W की फास्‍ट चार्जिंग के साथ 6000mAh बैटरी वाले इस फोन को गेम लवर सबसे ज्‍यादा पसंद करेंगे। वजह है इसकी लंबी चलने वाली बैटरी। यानी मिनटों में चार्ज होकर इस फोन में दिनरात गेमिंग कर सकते है। गेमिंग के लिए इसमें कुई फीचर्स भी कंपनी ने ऐड किए है, जो गेम लवर्स को सबसे ज्‍यादा पंसद आएंगे।

बता दें कि टेक्नो के इस तगड़े गेमिंग स्मार्टफोन को फरवरी में आयोजित मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC 2024) में पेश किया गया था। इस गेमिंग स्मार्टफोन में 70W फास्ट चार्जिंग, 108MP कैमरा जैसे कई धांसू फीचर्स दिए गए हैं। टेक्नो ने इस फोन को भारत में दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 256GB में उतारा है।

4999 के स्‍पीकर मिल रहे फ्री

Tecno Pova 6 Pro 5G : निराले कैमरे के साथ आया नया गेमिंग फोन, मिनटों में होगा चार्ज और दिनरात खेल पाएंगे गेम, कर्म भी नहीं होगा, कीमत...
Tecno Pova 6 Pro 5G : निराले कैमरे के साथ आया नया गेमिंग फोन, मिनटों में होगा चार्ज और दिनरात खेल पाएंगे गेम, कर्म भी नहीं होगा, कीमत…

टेक्नो के इस गेमिंग स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 19,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 21,999 रुपये है। इस फोन की पहली सेल 4 अप्रैल 2024 को ई-कॉमर्स वेबसाइट Amaozon पर दिन के 12 बजे आयोजित की जाएगी। पहली सेल में फोन खरीदने वाले यूजर्स को इस फोन पर 2,000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा इस फोन के साथ कंपनी 4,999 रुपये का Tecno S2 स्पीकर फ्री में दे रही है।

गेमर्स को पसंद आएंगे फीचर्स

Tecno Pova 6 Pro 5G : निराले कैमरे के साथ आया नया गेमिंग फोन, मिनटों में होगा चार्ज और दिनरात खेल पाएंगे गेम, कर्म भी नहीं होगा, कीमत...
Tecno Pova 6 Pro 5G : निराले कैमरे के साथ आया नया गेमिंग फोन, मिनटों में होगा चार्ज और दिनरात खेल पाएंगे गेम, कर्म भी नहीं होगा, कीमत…

Tecno Pova 6 Pro के फीचर्स की बात करें तो इस गेमिंग स्मार्टफोन में 6.78 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलता है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और हाई टच सैम्पलिंग रेट को सपोर्ट करता है। इसमें पंच-होल कट डिजाइन वाला डिस्प्ले दिया गया है, जो 2160 Hz PWM डिमिंग और TUV Rheinland सर्टिफाइड है।

टेक्नो का यह स्मार्टफोन 12GB तक RAM के साथ आता है, जिसे 12GB और एक्सटेंड किया जा सकता है। फोन में MediaTek Dimensity 6080 प्रोसेसर दिया गया है। साथ ही, इसमें 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलता है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए एक्सटेंड किया जा सकता है। फोन गर्म न हो सके इसके लिए कंपनी ने इसमें बड़ा कूलिंग एरिया दिया गया है। साथ ही, यह गेमिंग के लिए 4D वाइब्रेशन सेंस से लैस है।

कंपनी ने दिया निराला कैमरा

Tecno Pova 6 Pro 5G : निराले कैमरे के साथ आया नया गेमिंग फोन, मिनटों में होगा चार्ज और दिनरात खेल पाएंगे गेम, कर्म भी नहीं होगा, कीमत...
Tecno Pova 6 Pro 5G : निराले कैमरे के साथ आया नया गेमिंग फोन, मिनटों में होगा चार्ज और दिनरात खेल पाएंगे गेम, कर्म भी नहीं होगा, कीमत…

इस गेमिंग स्मार्टफोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 108MP का मेन कैमरा मिलेगा। साथ में दो और रियर कैमरे दिए गए हैं। टेक्नो के इस गेमिंग फोन में 32MP का सेल्फी कैमरा भी मिलता है। यह डॉल्वी एटमस स्पैटिअल साउंड को सपोर्ट करता है।

रिवर्स चार्जिंग का भी सपोर्ट

इसके बैक में भी Infinix GT 10 Pro की तरह मिनी LED लाइटिंग दी गई है, जो नोटिफिकेशन, चार्जिंग आदि के समय ब्लिंक करती है। इस गेमिंग स्मार्टफोन में 6000mAh की दमदार बैटरी मिलती है, जिसके साथ 70W फास्ट चार्जिंग फीचर मिलता है। फोन में 10W रिवर्स चार्जिंग फीचर भी दिया गया है।

टेक/ऑटो और देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button