मनोरंजन अपडेट

Adipurush New Song: आदिपुरुष का नया गाना ‘जय श्री राम’, एक-एक सीन हैं तारीफ के काबिल, फैन्स बोले- रोंगटे खड़े हो गए

Adipurush New Song, adipurush songs download, adipurush jai shree ram song download, youtube, Adipurush (2023) Mp3 Song Download , Adipurush Mp3 Songs Download, Adipurush Songs Download 2023, Adipurush Songs 2023, Adipurush's new song Jai Shri Ram, Adipurush song Jai Shri Ram, Adipurush Song Launch

Adipurush New Song: आदिपुरुष का नया गाना 'जय श्री राम', एक-एक सीन हैं तारीफ के काबिल, फैन्स बोले- रोंगटे खड़े हो गए
Source: Credit – Social Media

Adipurush New Song Jai Shree Ram Release: ओम राउत के निर्देशन में बनी आदिपुरुष का नया गाना रिलीज कर दिया गया है। इस गाने का टाइटल जय श्री राम रखा गया है। ये सिर्फ एक गाना ही नहीं है बल्कि देशभर के 140 करोड़ लोगों की भावनाएं हैं। शानदार म्यूजिक और लिरिक्स से तैयार किया गया यह गाना बहुत ही दमदार है और लोगों के रोंगटे खड़ा करता नजर आ रहा है। बेहतरीन गाने को सुनने के बाद लोगों ने रिएक्शन देना भी शुरू कर दिया है।

यह गाना अभी पूरी तरह से रिलीज नहीं किया गया है, सिर्फ 1 मिनट 4 सेकंड का वीडियो सामने आया है, जिसमें बेहतरीन साउंड और लिरिक्स ने यूजर्स को इंप्रेस कर दिया है। राम नाम की गूंज के साथ भक्त भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं। इसमें पूरी तरह से श्री राम का गुणगान किया गया है और जय श्री राम राजाराम की गूंज सुनने वाले में एक्साइटमेंट को बढ़ाती नजर आ रही है।

सॉन्ग दर्शकों को बहुत ज्यादा पसंद आया है और हर कोई इसकी तारीफ करते हुए दिखाई दे रहा है। वहीं लोगों ने यह कहना भी शुरू कर दिया गया है कि इतना छोटा गाना क्यों रिलीज किया गया है। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि गाने की लेंथ 3 से 4 मिनट की होती है लेकिन सिर्फ 1 मिनट कुछ सेकंड का गाना सुनाया गया है। वहीं फिलहाल इसका वीडियो वर्जन रिलीज नहीं किया गया है और फैंस रिक्वेस्ट कर रहे हैं कि जल्दी इसका वीडियो भी जारी कर दिया जाए, ताकि वह इसे और अच्छे से महसूस कर सकें।

यहां देखें और सुनें श्री राम का ये सॉन्ग (Adipurush New Song)

Credit- youtube.com/@tseries

Adipurush New Song: आदिपुरुष का नया गाना 'जय श्री राम', एक-एक सीन हैं तारीफ के काबिल, फैन्स बोले- रोंगटे खड़े हो गए
Source: Credit – Social Media

बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस (Adipurush New Song)

आदिपुरुष का ट्रेलर रिलीज होने के बाद फैंस फिल्म को लेकर बेसब्र दिखाई दे रहे हैं। अब जय श्री राम गाने ने लोगों की एक्साइटमेंट को कई गुणा कर दिया है। ओम राउत द्वारा निर्देशित इस फिल्म में प्रभास (Prabhas), कृति सेनन (Kriti Sanon) औऱ सैफ अली खान (Saif Ali Khan) समेत कई एक्टर्स नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 16 जून 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

मनोरंजन अपडेट की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

Related Articles

Back to top button