बड़ी खबरें

Ledda Ghat Betul : लेड़दा घाट पर फिर पलटा ट्रक, ड्राइवर ने कूद कर बचाई जान

Ledda Ghat Betul : बैतूल-आशापुर स्टेट हाईवे पर बैतूल जिले के भीमपुर ब्लॉक में स्थित लेड़दा घाट हादसों के लिए कुख्यात हो चुका है। यहां आए दिन हादसे होते रहते हैं। सोमवार तड़के भी लेड़दा घाट पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दौरान ड्राइवर ने कूद कर जान बचाई। इसके बावजूद उसे चोटें आई हैं। वहीं ट्रक में भरा गेहूं बिखर गया।

Ledda Ghat Betul : लेड़दा घाट पर फिर पलटा ट्रक, ड्राइवर ने कूद कर बचाई जान

⊗ युनूस खान, दामजीपुरा (बैतूल)

Ledda Ghat Betul : बैतूल-आशापुर स्टेट हाईवे पर बैतूल जिले के भीमपुर ब्लॉक में स्थित लेड़दा घाट हादसों के लिए कुख्यात हो चुका है। यहां आए दिन हादसे होते रहते हैं। सोमवार तड़के भी लेड़दा घाट पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दौरान ड्राइवर ने कूद कर जान बचाई। इसके बावजूद उसे चोटें आई हैं। वहीं ट्रक में भरा गेहूं बिखर गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गेहूं भर कर एक ट्रक क्रमांक एमपी-09/एचएच-6912 नरसिंहपुर से बुरहानपुर जा रहा था। इस बीच मोहदा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लेड़दा घाट की मोड़ पर यह ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। बताया जा रहा है कि यह हादसा रात लगभग 3 से 4 बजे हुआ।

बिखर गया ट्रक में भरा गेहूं

ट्रक पलटने से उसमें भरे गेहूं के बोरे बिखर गए और फट गए। इससे गेहूं जमीन पर फैल गया। उधर हादसा होते ही ट्रक के ड्राइवर और कंडक्टर ने कूद कर अपनी जान बचाई। मुकेश काजले ने बताया कि इस हादसे में ड्राइवर को हल्की चोटें भी आई हैं।

आए दिन होते हैं यहां हादसे

गौरतलब है कि लेड़दा घाट पर आए दिन हादसे होते हैं। इन हादसों में कई लोगों की जान भी जा चुकी है। इसके चलते घाट के सुधार की मांग भी लंबे समय से हो रही है। इसके बावजूद अभी तक कुछ नहीं हो सका है और हादसों का दौर लगातार जारी है।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button