doctor saved life : डॉक्टर के सामने बैठे-बैठे ही मरीज को आया हार्ट अटैक, फिर डॉक्टर ने किया ऐसा चमत्कार कि लौट आई जान

doctor saved life : कुछ समय पहले मध्यप्रदेश के बैतूल (Betul of Madhya Pradesh) में एक मामला सामने आया था। इसमें डॉक्टर के सामने ही एक युवक को हार्ट अटैक (A young man suffered a heart attack in front of the doctor) आता है। मरीज को अटैक आता देखते ही डॉक्टर श्याम सोनी (Dr. Shyam Soni) उसे बचाने की कवायद में जुट जाते हैं।
कुछ देर की मशक्कत के बाद वे मरीज की जान बचाने में सफल हो जाते हैं। यह वीडियो खूब वायरल हुआ था। अब ऐसा ही कुछ मामला महाराष्ट्र के कोल्हापुर (Kolhapur in Maharashtra) से भी सामने आया है। यह वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है। साथ ही जान बचाने वाले चिकित्सक की खूब प्रशंसा भी हो रही है। करीब 37 सेकंड के इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक नीले रंग की शर्ट पहना हुआ व्यक्ति डॉक्टर (Doctor) से बात कर रहा है।
इसी बीच अचानक वो अपना होश खोने लगता है। वो डॉक्टर को अलर्ट करने के लिए सामने टेबल पर हाथ मारने लगता है। पहले तो डॉक्टर उसके इशारे को नॉर्मल समझते हैं। लेकिन मरीज के पीछे लुढ़कते ही वे पूरा माजरा भांप जाते हैं। इसके बाद डॉक्टर तुरंत एक्शन में आ जाता है और मरीज की जान बचा लेता है। मरीज बेहोश होने लगता है तो डॉक्टर तुरंत उसके सीने पर हाथ मारने लगता है।
ऐसा करने पर थोड़ी देर बाद मरीज को होश आने लगता है और कुछ देर में वो ठीक हो जाता है। यदि उस समय मरीज डॉक्टर के केबिन में न होकर कहीं और होता तो नतीजा कुछ और भी हो सकता था। लेकिन, मरीज की किस्मत अच्छी थी कि वह डॉक्टर के ठीक सामने बैठा था और उसे तत्काल इलाज भी मिल गया।
सांसद ने भी की डॉक्टर की तारीफ
हार्ट अटैक आने पर मरीज की जान बचाने वाला ये वीडियो सोशल मीडिया पर बीजेपी सांसद धनंजय महादिक (BJP MP Dhananjay Mahadik) ने भी शेयर किया है। धनंजय महादिक ने वीडियो के कैप्शन में लिखा कि यह वीडियो हमारे बीच रहने वाले रियल लाइफ हीरो का उदाहरण दिखाता है। कोल्हापुर के सबसे अच्छे कार्डियोलॉजिस्ट में से एक डॉ. अर्जुन अदनाइक (Dr. Arjun Adnaik one of the best Cardiologist in Kolhapur) ने एक मरीज की जान बचाई। मैं ऐसे सम्माननीय और गुणी हीरो की सराहना करता हूं।
वीडियो से सीख भी ले रहे हैं लोग
गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर डॉक्टर का ये वीडियो तेजी से वायरल (Doctor’s video viral on social media) हो रहा है। डॉक्टर द्वारा जान बचाए जाने का वीडियो देखकर लोग खूब तारीफ कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर कुछ लोग इससे यह भी सीख रहे हैं कि यदि किसी को अचानक हार्ट अटैक आ जाए तो इन परिस्थितियों में क्या किया जाना चाहिए। गौरतलब है कि अधिकांश लोगों को इस बारे में जानकारी नहीं होती और घबराहट में वे जो करके जान बचा सकते हैं, वह भी नहीं कर पाते हैं।



