बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Death in accident : ढाबे पर भोजन करने के बाद सड़क पार कर रहे युवक को मारी बाइक ने टक्कर, नागपुर ले जाते समय मौत, दो गंभीर

  • उत्तम मालवीय, बैतूल
    बैतूल जिला मुख्यालय के समीप बडोरा क्षेत्र में बीती रात एक दर्दनाक हादसे में 3 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक की नागपुर ले जाते समय मौत हो गई। वहीं दो अन्य युवक भी गंभीर रूप से घायल हैं। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि यह युवक मृतक के साथ थे या बाइक पर सवार थे या फिर अन्य किसी हादसे में जख्मी हुए हैं।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात कुछ दोस्त बैतूल बाजार रोड स्थित एक ढाबे पर खाना खाने गए थे। खाना खाने के बाद रात करीब 12.30 बजे एक युवक राहुल पिता राजू (23) निवासी काटकुंभ चूरनी (महाराष्ट्र) लघुशंका के लिए सड़क पार कर दूसरी ओर जा रहा था। इसी बीच तेज गति से आ रही एक मोटर साइकिल ने उसे टक्कर मार दी। उसे तत्काल जिला अस्पताल लाया गया।

    Accident : सड़क के किनारे काम कर रहे युवक को बाइक सवार ने मारी टक्कर, अस्पताल ले जाते समय हुई मौत

    सूचना मिलने पर रात में ही उसके परिजन भी बैतूल पहुंचे और इलाज के लिए नागपुर ले जा रहे थे। इस बीच मुलताई के आसपास उसकी मौत हो गई। इसके बाद उसका मुलताई में ही पोस्टमार्टम कराया गया है। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

    Accident : केरला एक्सप्रेस से गिरकर यात्री की मौत, कोयलारी गांव के पास की घटना; अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल

    इधर रात को ही उसी समय दो अन्य युवक शुभम और विशाल को भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है। हालांकि यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है कि दोनों मृत युवक के साथ थे या फिर बाइक चला रहे थे या फिर किसी और हादसे में घायल हुए हैं। इन दोनों को भी रात को ही परिजन निजी अस्पताल ले जा चुके हैं।

    Death in Accident : दुकान बंद करके घर जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर हुई मौत; इधर बस ने पुलिस कर्मी को कुचला, होटल की तहस नहस

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button