बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

4 new plans of jio : 3 महीने डिज्नी+हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन एकदम मुफ्त, साथ में फ्री कॉल्स और SMS

जियो ने कई नए प्रीपेड प्लान लॉन्च किए हैं, जो अब तीन महीने के लिए डिज्नी+हॉटस्टार मोबाइल सब्सक्रिप्शन के साथ आएंगे। अब तक, सभी मौजूदा प्रीपेड प्लान जो डिज्नी+हॉटस्टार मोबाइल बैनिफिट की पेशकश करते हैं, एक साल के सब्सक्रिप्शन के साथ आते हैं। वे यूजर्स की पसंद की तुलना में थोड़ा ज्यादा महंगे हैं। लेकिन अब, कंपनी ने चार नए प्लान लॉन्च किए हैं जो तीन महीने के डिज्नी+हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन की पेशकश करेंगे।

जियो द्वारा लॉन्च किए गए चार नए प्रीपेड प्लान 151 रुपए, 333 रुपए, 583 रुपए और 783 रुपए के प्लान हैं। तो चलिए डिटेल में चारों प्लान के बारे में जानते हैं…

रिलायंस जियो 151 रुपए का प्रीपेड प्लान

151 रुपए वाला प्लान केवल डेटा वाला प्लान है जो यूजर्स को 8GB डेटा ऑफर करता है। इस प्लान का फायदा उठाने के लिए यूजर्स को एक्टिव बेस प्लान की भी जरूरत है। इससे यूजर्स को डिज्नी+हॉटस्टार मोबाइल का तीन महीने का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।

रिलायंस जियो 333 रुपए का प्रीपेड प्लान

रिलायंस जियो के 333 रुपए के प्रीपेड प्लान के साथ, यूजर्स को डेली 1.5GB डेटा के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 28 दिनों के लिए डेली 100 SMS मिलेंगे। प्लान में डिज्नी+हॉटस्टार मोबाइल के तीन महीने के सब्सक्रिप्शन के साथ जियो ऐप्स मिलेगा। इस प्लान के साथ नए ग्राहकों को प्राइम सब्सक्रिप्शन फ्री में दिया जाएगा।

रिलायंस जियो 583 रुपए और 783 रुपए के

प्लान उनकी वैलिडिटी को छोड़कर 583 रुपए के प्लान और जियो के 783 रुपए के प्रीपेड प्लान 333 रुपए के प्लान के समान ही हैं। 583 रुपए के प्लान के साथ यूजर्स को 56 दिनों की वैलिडिटी मिलती है, जबकि 783 रुपए के प्लान में यूजर्सको 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है।

इन दो प्लान्स के साथ प्राइम सब्सक्रिप्शन फ्री में नहीं दिया जाता है और नए यूजर्स से प्राइम मेंबरशिप के लिए 100 रुपए का चार्ज लिया जाएगा।

News & Image Source: https://dainik-b.in/RoobF7kqMpb

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button