बड़ी खबरें

Betul News : घर में मिला महिला का शव, गांव में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Betul News : बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में एक महिला शव उसी के घर में मिला है। फिलहाल महिला की मौत संदेहास्पद मानी जा रही है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की है। एफएसएल टीम ने भी छानबीन की। पीएम रिपोर्ट आने पर ही मृत्यु की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। घटना जिला मुख्यालय बैतूल के समीप बैतूल बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम सोहागपुर की है।

Betul News : घर में मिला महिला का शव, गांव में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Betul News : बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में एक महिला शव उसी के घर में मिला है। फिलहाल महिला की मौत संदेहास्पद मानी जा रही है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की है। एफएसएल टीम ने भी छानबीन की। पीएम रिपोर्ट आने पर ही मृत्यु की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। घटना जिला मुख्यालय बैतूल के समीप बैतूल बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम सोहागपुर की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सोहागपुर निवासी किरण मालवीय उम्र (50 वर्ष) अपने ही घर में मृत अवस्था में पड़ी मिली है। जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर बैतूल बाजार थाना प्रभारी अंजना धुर्वे टीम के साथ मौके पर पहुंची। वहीं एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। घटना की जानकारी लगने पर एडिशनल एसपी कमला जोशी भी ग्राम सोहागपुर पहुंची।

घर में अकेली रहती थी महिला

बताया जा रहा है कि मृतक महिला किरण मालवीय अकेली घर पर रहती थी। थोड़ी ही दूरी पर ही उनके माता-पिता का घर भी है। महिला के तीनों बच्चे बाहर रहते हैं। वे ग्यारस पर घर आए हुए थे फिर चले गए थे।

शुक्रवार को देखा था ग्रामीणों ने

महिला को ग्रामीणों ने शुक्रवार को दिन में घूमते हुए देखा था। इसके बाद आज महिला के बेटे ने महिला के मोबाइल पर फोन लगाया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ तो उसने किसी परिचित को फोन लगाकर घर जाकर देखने को कहा। जिसके बाद ग्रामीण महिला के घर पहुंचे तो महिला मृत अवस्था में पड़ी मिली।

पैसों का वहीं पड़ा है बैग

बताया जाता है कि घर की आलमारी खुली हुई थी और थोड़ा सामान भी अस्त-व्यस्त पड़ा है, लेकिन पैसे से भरा बैग वहीं पड़ा था। इन सभी से महिला की मौत संदेहास्पद है। हालांकि महिला के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं हैं। महिला की मौत दो दिन पहले होना बताया जा रहा है। जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट होगी।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button