वायरल अपडेट

Shadi Me Dance ka video: जमीन फटी और धरती में समा गए सभी बाराती, डांस करते समय हुआ हादसा, रोंगटे खड़ा कर देगा वीडियो…

Shadi Me Dance ka video

Shadi Me Dance ka video : शादी समारोह के दौरान कभी-कभी ऐसी अजीब घटनाएं हो जाती है। जो हमेशा याद रहती है। आज कल सोशल मीडिया पर शादी से जुड़े कई तरह के वीडियो वायरल हो रहे है। इनमें से एक वीडियो हमारे पास आया है। ये वीडियो देखकर हर कोई हैरान हो जाता है। दरअसल, इस वीडियो में कुछ बाराती डांस फ्लोर पर डांस कर रहे होते है और अचानक ही डांस फ्लोर टूट जाता है और सभी उसमें समा जाते है। वीडियो पर अलग-अलग तरह के रिएक्‍शन भी देखने को मिल रहे है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि शादी समारोह के दौरान हर तरफ खुशी का माहौल है और सभी लोग डांस फ्लोर पर अपने-अपने मूव्स दिखा रहे हैं। इस दौरान डांस फ्लोर लोगों के भार को संभाल नहीं पाता और जमीन धंस जाती है। डांस फ्लोर इस तरह टूटता है कि डांस कर रहे सभी बाराती धरती में समा जाते हैं। हालांकि इस दौरान सभी सही सलामत रहते हैं, किसी को कोई चोट नहीं आती, लेकिन इस दौरान कैमरामेन जिस तरह से अपने काम में लगा रहता है, उसे देख लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे है। लोगों ने  कैमरामैन की खूब तारीफ की, वहीं वीडियो पर जमकर रिएक्‍शन भी दिए। (Shadi Me Dance ka video)

यहां देखें वीडियो…

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Oops Sorry ! (@oops_sorry30)

खतरों का खिलाड़ी निकला भाई 

सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म इंस्‍टग्राम पर वायरल हुए इस वीडियो पर हजारों लोगों ने कमेंट किए है। इनमें से कुछ कमेंट बेहद ही मजेदार है।  एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट कर लिखा है, “इतना बड़ा हादसा हो गया पर कैमरामैन अपनी ड्यूटी नहीं भूला”।  तो वहीं एक अन्य ने लिखा है, “कैमरामैन हमेशा कैमरामैन ही रहता है”।  तो वहीं एक अन्य लिखते हैं, “खतरों का खिलाड़ी निकला भाई”।  इस तरह से इस वीडियो पर लोगों के जबरदस्त रिएक्शन आ रहे हैं।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button