Multai News : विधायक सुखदेव पांसे ने दिया लिखित आश्वासन; कांग्रेस की सरकार बनी तो मुलताई को बनाएंगे जिला
Multai News : MLA Sukhdev Panse gave written assurance; If Congress government is formed then Multai will be made a district
▪️ राकेश अग्रवाल, मुलताई
मुलताई को जिला बनाने की मांग को लेकर पिछले 31 दिनों से मुलतापी जिला बनाओ समिति का धरना चालू है। धरना स्थल पर पहुंचकर समिति के सदस्यों को मुलताई विधायक सुखदेव पांसे ने लिखित में आश्वासन दिया है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर मुलताई को जिला बनवाया जाएगा।
विधायक सुखदेव पांसे का पत्र आज धरना स्थल पर पहुंचा और उन्होंने समिति के सदस्यों से पत्र के माध्यम से चर्चा की। पत्र के साथ नगर पालिका अध्यक्ष नीतू सिंह परमार सहित कांग्रेस नेता किशोर परिहार भी मौजूद थे।
- Read Also : Multai News: मुलताई को जिला बनाने की मांग को लेकर शुरू हुआ जल सत्याग्रह, लगातार चल रहा आंदोलन
मुलताई जिला बनाओ संघर्ष समिति के धरना स्थल पर कांग्रेस विधायक सुखदेव पांसे का वचन पत्र दिया गया है। जिसे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष किशोर सिंह परिहार के नेतृत्व में आकर कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं ने धरना स्थल पर मुलताई को जिला बनाओ संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं को सौंपा।
जिसमें सुखदेव पांसे द्वारा वचन दिया गया है कि वह हर परिस्थिति में मुलताई जिला बनाने का समर्थन करते हैं और कांग्रेस की सरकार बनने पर मुलताई को जिला बनाने की घोषणा की जाएगी।
- Read Also : Multai News : सड़क हादसे के बाद की थी मारपीट, घायल की एक महीने बाद मौत, पुलिस ने दर्ज किया मामला
इसके पूर्व में जन आक्रोश यात्रा के चलते पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी के मुलताई आगमन पर सुरेश पचौरी द्वारा मुलताई को जिला बनाओ संघर्ष समिति के मंच पर आकर कहा गया कि- मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनते ही प्रदेश का पहला आदेश मुलताई को जिला बनाना होगा और मां ताप्ती के आशीर्वाद से मुलतापी जिला अवश्य बनेगा।

MULTAI NEWS : आमरण अनशन कर रहे युवकों की हालत बिगड़ी, एक को जबरन कराया अस्पताल में भर्ती



