खेती किसानी

Wheat MSP increase MP: सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान: बढ़ेगा गेहूं का समर्थन मूल्य, खुशी से झूम उठे किसान

Wheat MSP increase MP: गुरुवार को ग्वालियर में बलराम जयंती पर आयोजित किसान सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने इस साल सरकार ने देश में सबसे अधिक समर्थन मूल्य 2600 रूपए प्रति क्विंटल के हिसाब से गेहूँ की खरीदी की है। आने वाले साल में इसमें और बढ़ोत्तरी की जायेगी। उन्होंने समारोह को भोपाल शासकीय विमानतल से वर्चुअल संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि किसानों की बेहतरी एवं खुशहाली के लिये राज्य सरकार ने प्रभावी कदम उठाए हैं। सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, बिजली के बिल से बचाने के लिये कृषि सोलर पंप पर बड़ा अनुदान, कृषि आधारित उद्योगों को विशेष बढ़ावा और पशुपालन व डेयरी के लिये अनुदान सहित किसानों को केन्द्र व राज्य सरकार तमाम सुविधाएँ मुहैया करा रहीं हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को मंडला में आयोजित बलराम जयंती कार्यक्रम में हल भेंट किया गया।

प्रदेश में इतना बढ़ा सिंचाई का रकबा (Wheat MSP increase MP)

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पिछले सवा साल के भीतर प्रदेश में 7 लाख हैक्टेयर से अधिक सिंचाई रकबा बढ़ा है, जबकि वर्ष 2003 में प्रदेश में मात्र लगभग साढ़े 7 लाख हैक्टेयर में सिंचाई होती थी। इस प्रकार आजादी के बाद प्रदेश में जितना सिंचाई का रकबा था, उतनी सिंचाई सुविधा पिछले सवा साल में सरकार ने उपलब्ध करा दी है।

सोलर पंप के लिए 90 प्रतिशत अनुदान (Wheat MSP increase MP)

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि खेती में कम लागत आए, इसके लिये सरकार किसानों को तमाम सुविधाएँ मुहैया करा रही है। सरकार द्वारा किसानों को बिजली के बड़े बिल से बचाने के लिये 10 व 5 हॉर्स पॉवर के सोलर पंप पर 90 प्रतिशत तक अनुदान दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंडला में बलराम जयंती कार्यक्रम में प्राकृतिक खेती पर केंन्द्रित पुस्तिका की विमोचन किया।

बीहड़ों में लगेगी नेपियर घास (Wheat MSP increase MP)

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सरकार द्वारा बीहड़ों में नेपियर घास लगवाई जायेगी। साथ ही कृषि आधारित उद्योग विकसित करने के प्रयास भी होंगे। किसानों को उन्नत कृषि तकनीक व कृषि उपकरण उपलब्ध कराने के लिये सरकार व्यापक स्तर पर किसान मेलों का आयोजन भी करा रही है। इसी क्रम में जल्द ही मुरैना में वृहद किसान मेला आयोजित होगा, इससे ग्वालियर-चंबल अंचल के किसान लाभान्वित होंगे।

बार घंटे में उपलब्ध होगी खाद (Wheat MSP increase MP)

कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री ऐदल सिंह कंषाना ने कहा कि किसान खुशहाल होगा तो देश भी खुशहाल होगा। प्रदेश में सिंचाई रकबे में क्रांतिकारी विस्तार हुआ है। श्री कंषाना ने इस अवसर पर भरोसा दिलाया कि सरकार प्रदेश के किसी भी जिले व तहसील में खाद की कमी नहीं आने देगी। खाद की कमी की शिकायत आने पर 12 घंटे के भीतर खाद की उपलब्धता सुनिश्चित की जायेगी।

नई पीढ़ी के लिये बनाएँ अच्छा वातावरण (Wheat MSP increase MP)

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि हमारे सभी आराध्यों का यही संदेश होता है कि हम वर्तमान के साथ भविष्य के लिये अच्छा वातावरण तैयार करें, जिससे हमारी नई पीढ़ी संस्कारवान होकर प्रगति पथ पर आगे बढ़ सकें। उन्होंने आह्वान किया कि हम सभी मिलजुलकर इस काम को अंजाम दें।

कार्यक्रम में इनकी रही मौजूदगी (Wheat MSP increase MP)

कार्यक्रम के संयोजक व बीज एवं फॉर्म विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष महेन्द्र सिंह यादव ने स्वागत उद्बोधन दिया। साथ ही जानकारी दी कि वर्ष 2006 से ग्वालियर में बलराम जयंती पर किसान दिवस मनाया जा रहा है। आरंभ में अतिथियों ने भगवान बलराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किसान सम्मान समारोह का शुभारंभ किया। (Wheat MSP increase MP)

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button