बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

barish se tabahi : बोरदेही में इतनी बारिश कि बह गई दुकानों में रखी सब्जियां, फ्री में झोला भरकर ले गए लोग, विक्रेताओं का नुकसान

◼️ विजय सावरकर, मुलताई
barish se tabahi : बारिश भी अजीब है। यह नहीं होती है तो हर कोई चिंता में डूब जाता है। यदि होती है तो कोई खुशी से झूम उठता है तो कोई आंसू बहाने मजबूर हो जाता है। बैतूल जिले में इस साल अभी तक बारिश शुरू नहीं होने से कहीं-कहीं लोग भगवान की शरण में जाने लगे हैं। कुछ स्थानों पर टोटकों का सहारा लेना शुरू कर दिया गया है।

इसी बीच आमला ब्लॉक के बोरदेही में सोमवार दोपहर को धुआंधार बारिश हो गई। यहां हुई बारिश ने भी किसी का फायदा करा दिया तो किसी को तगड़ा नुकसान उठाते हुए खाली हाथ वापस जाने को मजबूर कर दिया। दरअसल, बोरदेही में सोमवार को साप्ताहिक बाजार लगता है। इस बाजार में आसपास के दर्जनों गांवों के ग्रामीण खरीदी करने पहुंचते हैं। वहीं बड़ी संख्या में जगह-जगह से व्यापारी भी सामग्री लेकर पहुंचते हैं।

यह भी पढ़ें… Sarni band : तीन दिन बंद रहेगा सारणी क्षेत्र, 660 मेगावाट की यूनिट लगवाने संघर्ष समिति ने किया निर्णायक कदम उठाने का ऐलान

सुबह बारिश के कोई आसार नहीं होने से न खरीददार कोई खास व्यवस्था करके आए और न ही व्यापारी। इस बीच अचानक यहां बारिश शुरू हो गई। लोगों को पहले तो लगा कि हल्की-फुल्की बारिश कुछ देर होगी और बंद हो जाएगी। यही कारण है कि लोग भी जहां जगह मिली, वहां जाकर छिप गए। लेकिन, मौसम का मिजाज तो आज कुछ अलग ही था।

यह भी पढ़ें… जिले के कई क्षेत्रों में बारिश के साथ बरसे ओले, लग गया ढेर

यहां शुरू हुई बारिश ने देखते ही देखते रौद्र रूप ले लिया। कुछ ही देर में धुआंधार बारिश यहां होने लगी। हालात यह थे कि किसी को न खुद संभलने का मौका मिला और न ही सामान संभालने का मौका ही मिल पाया। यही कारण है कि चंद पलों में हर तरफ तेज बहाव से पानी बहने लगा। इसमें दुकानदारों की दुकानों में रखी सब्जी-भाजी और अन्य सामान भी बहने लगा। कुछ दुकानदारों ने सब्जी बचाने की कोशिश भी की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। देखें वीडियो…

यह भी पढ़ें… बैतूल के इस क्षेत्र में हो गई रविवार को 15 मिनट बारिश

इसके चलते बोरदेही में सड़क और गलियों से पानी के साथ सब्जी, भाजी और फल बहने लगे। यह देख कर लोगों ने भी मौका नहीं गंवाया और किसी ने सब्जी तो किसी ने फल जमा कर अपने झोले भर लिए। जो लोग इनकी खरीदी करने आए थे, उन्हें बिना पैसा खर्च किए ही सब्जी-भाजी मिल गई। हालांकि दुकानदारों को तगड़ा नुकसान हुआ।

यह भी पढ़ें… प्रभातपट्टन और मासोद में तेज हवाओं साथ बारिश, अमरावतीघाट में पेड़ गिरने से लगा जाम, मासोद में उड़ा शादी का पंडाल; बैतूल में भी बारिश

अधिकांश सब्जी विक्रेताओं की जरुरतें साप्ताहिक बाजार में हुई बिक्री से प्राप्त राशि से ही पूरी होती है। किसी को रुपये-पैसे की जरुरत होती है तो किसी को कुछ जरुरी खरीदी करना होता है। आज भी सभी अपनी-अपनी योजनाएं बनाकर आए थे, लेकिन उनके योजना पर पानी फिर गया। कुछ लेना-देना तो दूर जितने पैसे खर्च करके सब्जी-भाजी खरीदी थी, उतने पैसे भी नहीं निकल पाए। इसके चलते कई दुकानदार खासे मायूस नजर आए।

जिले में बारिश की स्थिति

इस साल जिले में अभी तक बारिश की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। अभी तक जिले में कुल 109.1 मिलीमीटर बारिश ही हुई है। सबसे ज्यादा 170.2 मिलीमीटर बारिश मुलताई ब्लॉक में हुई है। वहीं सबसे कम 66.7 मिलीमीटर बारिश बैतूल ब्लॉक में हुई है। बीते साल आज तक की स्थिति में जिले में 227.4 मिलीमीटर बारिश हो चुकी थी। यही कारण है कि बारिश के लिए अब लोग भगवान की शरण में जाकर तरह-तरह के अनुष्ठान भी करने शुरू कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें… Barish ke totake : बैतूल में बारिश के लिए अनोखा जलाभिषेक, शिव के गर्भगृह को 24 घंटे के लिए किया जलमग्न, हो रहा 24 घंटे का राम नाम जप

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button