Fake Pesticide In MP: नकली दवा से सोयाबीन फसल बर्बाद, वैज्ञानिकों ने किया गुमराह, कृषि मंत्री बोले- होगी सख्त कार्रवाई
Fake Pesticide In MP: सरकारें नकली दवाइयों और खाद की बिक्री पर अंकुश लगाने में कामयाब नहीं हो पा रही है। यही वजह है कि आए दिन इनके कारण किसानों की मेहनत से बोई गई फसल के तबाह होती रहती है। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है। खास बात यह है कि रायसेन के वैज्ञानिकों ने इस पूरे मामले में गलत प्रतिवेदन प्रस्तुत कर पूरे मामले को दबाने का प्रयास किया था।
रायसेन जिले के छीरखेड़ा गांव में सोयाबीन की फसल बर्बाद होने की शिकायत किसानों ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की थी। इस पर आज उन्होंने सोयाबीन के खेतों का औचक निरीक्षण किया। यहां खरपतवारनाशक दवा डालने से किसानों की सोयाबीन की फसल पूरी तरह से नष्ट हो गई है। कृषि मंत्री के निरीक्षण के दौरान कृषि विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।
सोयाबीन की जगह मिला खरपतवार (Fake Pesticide In MP)
निरीक्षण के दौरान कृषि मंत्री श्री चौहान ने पाया कि खेतों में सोयाबीन की जगह खरपतवार खड़े हैं और पूरी फसल जल चुकी है। किसानों ने आरोप लगाते हुए कहा कि यह नुकसान HPM कंपनी की दवा डालने से हुआ है। श्री चौहान ने कहा कि यह समस्या सिर्फ एक खेत तक सीमित नहीं है, बल्कि कई किसानों ने ऐसी शिकायतें की हैं।

वैज्ञानिकों का दल करेगा निरीक्षण (Fake Pesticide In MP)
कृषि मंत्री श्री चौहान ने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि इस मामले की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय वैज्ञानिकों का दल प्रभावित खेतों का निरीक्षण करेगा। मामले की जांच कर दोषी कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
आईसीएआर की जांच समिति गठित (Fake Pesticide In MP)
कृषि मंत्री शिवराज सिंह के निर्देश पर भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) द्वारा तत्काल जांच समिति गठित कर दी गई है। इस समिति में ICAR के खरपतवार अनुसंधान निदेशालय (DWR), जबलपुर के निदेशक डॉ. जे.एस. मिश्रा को चेयरमैन बनाया गया है।
इनके साथ ही, अटारी जोन 9 के निदेशक डॉ. एस.आर.के. सिंह, रायसेन-विदिशा जिले के कृषि उप संचालक एवं कृषि विज्ञान केंद्र के प्रमुख को सदस्य बनाया गया है । यह समिति कल 18 अगस्त को मौके पर जाएगी।
- Read Also: MP Airstrip Helipad Project: एमपी के 28 जिलों में हवाई पट्टी और 5 शहरों में नए हेलीपैड बनेंगे

वैज्ञानिकों ने पेश किया गलत प्रतिवेदन (Fake Pesticide In MP)
केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह ने कहा कि किसान की फसल चली गई तो उसकी जिंदगी ही चली गई। किसानों को राहत जरूर मिलेगी और इसकी जिम्मेदारी कंपनी की होगी। श्री चौहान ने यह भी साफ किया कि KVK रायसेन के वैज्ञानिक द्वारा दिया गया प्रतिवेदन सही नहीं है, इसलिए इस मामले की जांच यह नई टीम करेगी।
पूरे देश में चलाया जाएगा अभियान (Fake Pesticide In MP)
उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसानों को पूरा न्याय मिलेगा और नकली कीटनाशक, खाद-बीज बनाने वाली कंपनियों के खिलाफ पूरे देश में व्यापक अभियान चलाया जाएगा जो नकली और खतरनाक दवाइयाँ बेचकर किसानों के साथ धोखा करती हैं। (Fake Pesticide In MP)
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com


