बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

vidhayak pratinidhi ka isteefa : बैतूल बाजार नगर परिषद के विधायक प्रतिनिधि ने इस्तीफा दिया, कहा- करते रहेंगे पार्टी के लिए काम

▪️ उत्तम मालवीय, बैतूल
नगरीय निकाय और त्रि स्तरीय पंचायत चुनावों के बाद कांग्रेस में घमासान मचा है। कहीं पार्टी के प्रत्याशी पर्याप्त सहयोग न मिलने के आरोप लगा रहे हैं तो कहीं पार्टी से इस्तीफे दिए जा रहे हैं। इसी बीच नगर परिषद बैतूल बाजार में हुए चुनाव में मिली हार के मद्देनजर विधायक प्रतिनिधि ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि उन्होंने कहा है कि वे पार्टी के लिए कार्य करते रहेंगे।

विधायक प्रतिनिधि राम शुक्ला ने नगर परिषद बैतूल बाजार में हुए चुनाव में मिली हार के कारण अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस के बैतूल बाजार मंडलम अध्यक्ष पद से भी त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने नगर परिषद के चुनाव में कांग्रेस को मिली पराजय की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए त्यागपत्र दिया है। श्री शुक्ला ने अपने पत्र में कहा है कि वे हार की नैतिक जिम्मेदारी स्वयं ले रहे हैं। इसी कारण पद से त्यागपत्र दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस के लिए सदैव कार्य करते रहेंगे।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button