बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट
खेत के कोठे में लगी आग, दमकल पहुंचती तब तक सब कुछ हो चुका था खाक, बाल-बाल बचे मवेशी

बैतूल के मुलताई क्षेत्र में स्थित ग्राम डहरगांव में शुक्रवार को शाम 5.30 बजे के लगभग एक खेत में बने गाय के कोठे में भीषण आग लग गई। आग धनराज पन्ना पवार के खेत में अचानक लगी। आग लगने की सूचना मिलते ही मुलताई नगर पालिका की फायर टीम तत्काल ही डहरगांव के लिए रवाना हुई। लेकिन आग इतनी तेज थी कि फायर के मौके पर पहुंचने से पहले ही सब कुछ जल गया था। आग लगने से जानवरों को किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है। कोठे में रखा भूसा और लकड़ियां जल गई है। फायर टीम में कर्मचारी धनराज पवार, विजय बड़घरे, गिरीश पिपले, भूपेंद्र राठौड़ शामिल थे।




