बड़ी खबरेंबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Protest : टंडन कैंप के गेट पर शराब दुकान खोले जाने के विरोध में किया प्रदर्शन

▪️ अंकित सूर्यवंशी, आमला
बैतूल जिले के आमला क्षेत्र में शनिवार को बोड़खी स्थित वार्ड क्रमांक 17 टंडन कैंप के गेट क्रमांक एक पर चौराहे पर देशी शराब दुकान संचालित किए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया गया। यहां यदि दुकान शुरू की जाती है तो उग्र प्रदर्शन की चेतावनी भी दी गई है।

मेहरा समाज समिति के जिला अध्यक्ष छन्नू बेले, प्रांतीय उपाध्यक्ष अशोक नागले, जिला कोषाध्यक्ष लखनलाल नागले, ब्लॉक अध्यक्ष अजय बचले के नेतृत्व में महिलाओं और युवाओं ने तहसीलदार आमला को कलेक्टर नाम ज्ञापन सौंपकर बताया गया है कि वार्ड क्रमांक 17 टंडन के गेट पर दुर्गा मंदिर है। जहां पर प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालुओं महिलाओं द्वारा पूजा-अर्चना कर भजन-कीर्तन जैसे धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

समिति के जिला अध्यक्ष छन्नू बेले ने बताया कि जिले में शराब ठेकेदार द्वारा शराब की दुकानें शासन के नियमों को ताक पर रखकर ऐसे स्थानों पर संचालित की जा रही है जहां धार्मिक स्थल है, महिलाओं व छात्राओं का आवागमन रहता है। जिसके कारण जिले का वातावरण दूषित हो रहा है। जिले में आपराधिक घटनाएं बढ़ने की संभावना रहेगी।

इसी को ध्यान में रखते हुए शराब की दुकान शहर से बाहर खोलने और जो दुकानें धार्मिक स्थलों के 50 से 100 मीटर की दूरी पर खुली है, उन्हें तत्काल हटाए जाने की मांग प्रशासन से की गई है। यदि शीघ्र ही इन दुकानों को नहीं हटाया गया तो समस्त समिति के ब्लॉक अध्यक्ष एवं जिला समिति के पदाधिकारियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ ज्ञापन सौंपा जाएगा एवं उग्र आंदोलन किए जाएंगे।

बोड़खी क्षेत्र में टंडन कैंप गेट क्रमांक 1 पर शराब की दुकान खुल जाती है तो महिलाओं व छात्राओं का स्कूल आना-जाना मुश्किल हो जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से अशोक बेले, नरेंद्र बरेली, राकेश नागले, आकाश नागले, अमित बेले, पुरुषोत्तम सोनी, कुसुम, आशा बामने, कमली अगले, गीता, सरिता नागले, लक्ष्मी नागले, वंदना बेले, ज्योति बेले, ममता बेले, ज्योति नागले, रेखा बेले, बसंती, शांता नागले, विनोद बेले, केएल चौकीकर, अशोक बेले सहित बोड़खी क्षेत्र की महिलाएं एवं सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हैं।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button