PM Awas Yojana Recovery: राशि लेकर पीएम आवास का निर्माण करने वालों की अब खैर नहीं, कमिश्नर बोले- रिकवर करें
PM Awas Yojana Recovery: मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम संभागायुक्त कृष्ण गोपाल तिवारी ने सोमवार को कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के साथ जनपद कार्यालय मुलताई का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने यहां योजनाओं के क्रियान्वयन और विकास कार्यों की बारीकी से समीक्षा की।
उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के प्राप्त लक्ष्य की तुलना में प्रगति की जानकारी ली। जिसमें जनपद सीईओ ने बताया इस वर्ष 1844 आवास के प्राप्त लक्ष्य के विरुद्ध 652 आवास पूर्ण किए जा चुके हैं। 1142 आवास प्रगतिरत है, जिस पर संभागायुक्त श्री तिवारी ने पोर्टल खुलवाकर प्रधानमंत्री आवास के स्टेटस की जानकारी लीं।
किश्तें मिलने में न हो देरी
संभागायुक्त श्री तिवारी ने आवास निर्माण के लिए हितग्राहियों को स्वीकृत किश्तों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रथम किश्त मिलने के उपरान्त द्वितीय किश्त में देरी। इसी प्रकार तृतीय और चतुर्थ किश्त मिलने में भी लंबा अंतराल न हो। स्पॉट वेरिफिकेशन और जिओ टैगिंग समय पर पूर्ण की जाएं। ताकि हितग्राहियों को किश्त मिलने में देरी न हो और आवास समय पर पूर्ण हो सकें।

निर्माण नहीं करने वालों से रिकवरी
उन्होंने कहा कि विशेष ध्यान रखें कि प्रथम किश्त मिलने के बाद हितग्राही द्वारा मौके पर आवास निर्माण कराया गया हो। निर्माण नहीं कराने वाले संबंधित हितग्राहियों से राशि भी वसूल की जाए। जनपद सीईओ और ब्लॉक कॉर्डिनेटर दिन निर्धारित कर फील्ड विजिट कर प्रगतिरत आवास कार्यों का निरीक्षण करें। साथ ही प्रगतिरत कार्यों की ग्राम पंचायत वार सतत मॉनिटरिंग भी की जाएं। उन्होंने जनपद कार्यालय के निर्माण के लिए भूमि निर्धारण भी शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
- यह भी पढ़ें : Post Office PPF Scheme: पोस्ट ऑफिस की यह स्कीम बनाएगी 24.40 लाख का फंड, नहीं फैलाने होंगे किसी के आगे हाथ
प्रगतिरत विकास कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराएं
संभागायुक्त श्री तिवारी ने जनपद कार्यालय में पंचायत मद, सांसद निधि, मुख्यमंत्री अधोसंरचना के कार्यों की समीक्षा कर निर्देश दिए कि इन मदो में प्रगतिरत कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण कराएं। उन्होंने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि योजना में कोई भी आवेदन भुगतान के कारण लंबित न रहें।

अन्य योजनाओं की भी समीक्षा
उन्होंने राष्ट्रीय परिवार सहायता, दिव्यांग विवाह योजना, पेंशन इत्यादि के प्रकरणों की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि परिवार सहायता के तहत मृतक के परिजनों को मिलने वाली 20 हजार की राशि मिलने में देरी न हो। सतत ग्राम पंचायतवार समीक्षा कर आवेदकों को भुगतान किया जाएं।
सेवा पुस्तिका का हो व्यवस्थित संधारण
संभागायुक्त श्री तिवारी ने जनपद कार्यालय के कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका, वार्षिक गोपनीय प्रतिवेदन इत्यादि सेवा संबंधी प्रकरणों की समीक्षा कर निर्देश दिए कि कर्मचारियों के वार्षिक गोपनीय प्रतिवेदन में सभी मातांकन पूर्ण कर संधारित की जाएं। साथ ही सेवा पुस्तिका का भी व्यवस्थित संधारण कराएं।
- यह भी पढ़ें : PM Kisan Maandhan Yojana: पीएम किसान योजना के साथ हर महीने 3000 पेंशन भी, जानें कैसे मिलेगा लाभ
भुगतान के प्रकरण न रहें लंबित
उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन में व्यक्तिगत शौचालय निर्माण और उनके भुगतान की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि भुगतान के कोई भी प्रकरण लंबित न रहें। भुगतान संबंधी प्रकरणों में विशेष सतर्कता बरती जाएं। निरीक्षण के दौरान संयुक्त आयुक्त जीसी दोहर, एसडीएम राजीव कहार, जनपद सीईओ मुलताई सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल और उनके जवाब):
Q1. PM Awas Yojana क्या है?
PM Awas Yojana ग्रामीण गरीब परिवारों को पक्का घर बनाने के लिए सरकार द्वारा दी जाने वाली वित्तीय सहायता योजना है।
Q2. मध्यप्रदेश में PM Awas Yojana Recovery क्यों शुरू की गई है?
जो हितग्राही पहली किश्त की राशि लेने के बाद भी मकान का निर्माण नहीं कर रहे हैं, उनसे अब सरकार रिकवरी करेगी।
Q3. पीएम आवास की राशि कैसे दी जाती है?
इस योजना में लाभार्थी को किश्तों में राशि दी जाती है ताकि मकान निर्माण समय पर पूरा हो सके।
Q4. नर्मदापुरम कमिश्नर ने क्या निर्देश दिए?
कमिश्नर ने कहा कि निर्माण न कराने वाले हितग्राहियों से रकम वसूल की जाए और प्रगतिरत आवासों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए।
Q5. अगर किश्त मिलने में देरी हो रही है तो क्या करना चाहिए?
लाभार्थियों को संबंधित पंचायत या जनपद कार्यालय से संपर्क करना चाहिए और जियो टैगिंग व स्पॉट वेरिफिकेशन समय पर पूरा कराना चाहिए।
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



