बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

शनिवार शहर में निकलने से पहले देख लें ट्रैफिक का रुट चार्ट, कई क्षेत्र रहेंगे नो व्हीकल जोन

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    आगामी 12 फरवरी को बैतूल के न्यू बैतूल ग्राउण्ड कोठीबाजार पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रस्तावित कार्यक्रम में आने वाले कार्यकर्ता एवं आम नागरिकों के आवागमन के लिये पुलिस विभाग ने यातायात व्यवस्था बनाई है। इसमें शहर के कुछ क्षेत्रों को नो व्हीकल जोन बनाया गया है वहीं कुछ मार्गों को डाइवर्ट किया गया है। बाहर से आने वाले वाहनों के लिए भी पार्किंग स्थल तय किये गए हैं।

    पुलिस विभाग द्वारा तय की गई व्यवस्था के अनुसार आयोजन के दिन नेहरू पार्क चौक से गंज थाने के सामने से होते हुए ऑडिटोरियम, पुलिस पेट्रोल पंप, कंट्रोल चौक, कॉलेज चौक, गणेश चौक (मुर्गी चौक), कमानी गेट एवं कोतवाली चौक तक का क्षेत्र प्रातः 10.30 बजे से दोपहर 04.00 बजे तक नो व्हीकल जोन रहेगा।

    इसी तरह मुल्ला पेट्रोल पम्प से बस स्टेण्ड होते हुए लल्ली चौक एवं कोतवाली चौक तक (समय प्रातः 10.30 बजे से दोपहर 04.00 बजे तक, गुप्ता मॉल से कंट्रोल रूम चौक, शिवाजी चौक, मुल्ला पेट्रोल पंप तिराहा तक प्रातः 10.30 बजे से दोपहर 04.00 बजे तक और इटारसी रोड़ से गाड़ाघाट रोड होते हुए मेघनाथ चौक, अवस्थी गोदाम (चक्कर रोड) तक का क्षेत्र प्रातः 10.30 बजे से दोपहर 04.00 बजे तक नो व्हीकल जोन रहेगा।

    आयोजन के दिन कुछ मार्गों को डाइवर्ट भी किया गया है-

    मलकापुर
    उपरोक्त दिनांक को प्रातः 10.30 बजे के बाद आमला की तरफ से बैतूल की ओर आने वाले वाहन चालक मलकापुर से आरूल (बैतूल बाजार) से होते हुए नेशनल हाईवे कमांक-47 बालाजीपुरम् होते हुए बैतूल आयेंगे ।

    कॉलेज चौक
    कालापाठा से कोठी बाजार की ओर एवं जिला अस्पताल बैतूल की ओर आने वाले वाहन चालक सुविधानुसार अन्य वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करे जैसे काली चट्टान आरडी पब्लिक स्कूल से गंज क्षेत्र होते हुए जिला अस्पताल, लिंक रोड़ होते हुए कोठी बाजार की ओर जाएंगे।

    फारेस्ट बैरियर (इटारसी रोड)
    ऐसे वाहन चालक जो चक्कर रोड होते हुए कोठी बाजार क्षेत्र एवं कामानी गेट होते हुए रानीपुर एवं आमला की ओर जाने वाले वाहन चालक अन्य वैकल्पिक मार्ग का उपयोग सुविधानुसार जैसे वे वाहन चालक जिन्हें चक्कर रोड़ होते हुए रानीपुर, घोड़ाडोंगरी, सारणी जाना है वे वाहन चालक फारेस्ट बेरियर से नेशनल हाईवे भोपाल की ओर चरेठा होते हुए जाएं। वे वाहन चालक जिन्हें आमला की ओर जाना है, वे वाहन चालक नेशनल हाईवे 47 नागपुर की ओर पंखा जोड़ होते हुए आगला, मुलताई की ओर जाएं।

    प्रस्तावित कार्यक्रम में आने वाले वाहनों की पार्किंग व्यवस्था

    ■ दो पहिया वाहन पार्किंग कोतवाली थाने के पास न्यू बैतूल स्कूल

    कार पार्किंग व्यवस्था-
    ● व्हीआईपी कार पार्किंग रायसिंग का बगीचा (थाना कोतवाली बैतूल के पास)
    ● श्री मेडिकल के सामने मैदान
    ● जैन दादावाड़ी के सामने मेरिज लॉन

    बस पार्किंग व्यवस्था:
    ● लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में तहसील घोड़ाडोंगरी, प्रभात पट्टन, आमला से आने वाली बसें।
    ● संदीप जैन के खेत (फारेस्ट बेरियर के पास चक्कर रोड) में शाहपुर, आठनेर की बसें।
    ● होमगार्ड परेड मैदान सोनाघाटी में भैसदेही, भीमपुर चिचोली, मुलताई की बसें।
    ● पारधीढाना (मुल्ला पेट्रोल पंप के पास) बैतूल ब्लॉक की बसें पार्क की जाएंगी।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button