Free Aadhar Update : इस तारीख तक फ्री में अपडेट कर ले आधार कार्ड, इस आसान स्टेप्स को करे फॉलो
Free Aadhar Update : आधार कार्ड सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक है। आधार कार्ड के बिना आपको न तो सरकारी योजनाओं का लाभ मिल पाएगा और न ही बैंक खाते से लेकर लोन तक की प्रक्रिया पूरी हो सकेगी। आधार को लेकर सरकार द्वारा जरूरी अपडेट दिए गए हैं। सरकार का कहना है कि सभी आधार कार्ड धारकों को हर 10 साल में अपने आधार कार्ड को अपडेट करवाना चाहिए। इससे आपकी आधार संबंधी जानकारी सही रहेगी और आप आधार से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण सेवाओं का आसानी से लाभ उठा सकेंगे।
सरकार ने लोगों को सलाह दी है कि वे अपने आधार डेटा को अपडेट रखें। इसके लिए सरकार द्वारा आधार अपडेट की निशुल्क सुविधा दी गई है। इसकी अंतिम तिथि समाप्त होने वाली है। यदि आपने अब तक अपना आधार अपडेट नहीं करवाया है तो 14 दिसंबर तक करवा लें।
14 दिसंबर तक कर ले आधार अपडेट
अगर आप अपना आधार अपडेट करवाना चाहते हैं तो 14 दिसंबर की तारीख याद रखें। आप 14 दिसंबर तक फ्री में आधार अपडेट करवा सकते हैं। आपको बता दें कि पहले ये समय सीमा 14 जून थी, जिसे बढ़ाकर 14 दिसंबर कर दिया गया है। अगर आप इसके बाद अपना आधार अपडेट करवाते हैं तो आपको शुल्क देना होगा। UIDAI के अनुसार आप 14 दिसंबर तक अपने आधार कार्ड में नाम, पता, जन्म तिथि आदि बिना किसी शुल्क के अपडेट करवा सकते हैं। ऑनलाइन अपडेट पर निशुल्क सुविधा उपलब्ध होगी। आप अपना आधार ऑफलाइन भी अपडेट करवा सकते हैं। इसके लिए आपको आधार सेंटर जाना होगा। जहां आप 50 रुपये का शुल्क देकर अपनी जानकारी को सही करवा सकते हैं।
आधार अपडेट की प्रक्रिया
- सबमिट पर क्लिक करने के बाद आपको SRN नंबर मिलेगा। इससे आप अपडेट का स्टेटस चेक कर सकते हैं।
- सबसे पहले UIDAI की वेबसाइट myaadhaar.uidai.gov.in पर जाएं।
- आधार नंबर और OTP से लॉग इन करें।
- अपडेट सेक्शन में जाएं और My Aadhaar के Update Your Aadhaar विकल्प को चुनें।
- ‘डॉक्यूमेंट अपडेट’ पर क्लिक करें और जरूरी अपडेट के साथ साथ संबंधित दस्तावेज अपलोड करें।
- Ayodhya Janakpur train: भारत-नेपाल कनेक्टिविटी को नई रफ्तार: अयोध्या कैंट और जनकपुर धाम के बीच शुरू होगी सीधी साप्ताहिक ट्रेन सेवा
- Kamdhenu Yojana MP: पशुपालकों के लिए सुनहरा मौका, कामधेनु योजना से मिल रही 33 प्रतिशत तक सब्सिडी, जानें आवेदन के नियम
- Vastu Agmark Ghee: सावधान! आपके घर में भी तो नहीं है यह घी? बैतूल में वास्तु एगमार्क घी के दो बैच मानव उपभोग के लिए असुरक्षित घोषित
- Minor girl raped: मुलताई में सनसनीखेज वारदात: आईटीआई फॉर्म भरने आई 12वीं की छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी को पुलिस ने दबोचा
- Baretha Ghat accident: नेशनल हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा: कार और कंटेनर की आमने-सामने की टक्कर में दो की मौत, दो गंभीर रूप से घायल



