मध्यप्रदेश अपडेट
MP Weather : मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड के बीच होंगी बारिश, जाने मौसम का हाल
MP Weather : भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर और मध्य भारत में मौसम परिवर्तन की भविष्यवाणी की है। लंबे समय तक सूखे की स्थिति के बाद, पश्चिमी विक्षोभ की एक श्रृंखला देश के कई हिस्सों में बारिश लेकर आएगी। अगले 10-15 दिनों में, तीन प्रमुख पश्चिमी विक्षोभ के कारण देश के उत्तरी, मध्य और पूर्वी क्षेत्रों में अलग-अलग स्तर पर बारिश और ठंड बढ़ने की उम्मीद है।
पहाड़ी और मैदानी इलाकों में असर
- आपको बता दे की पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी की संभावना है और वही मैदानी इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी देखने मिल सकती है बारिश होने से मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा और ठंड बढ़ेगी। वैसे भी इस साल मध्यप्रदेश में रिकॉर्ड तोड़ ठंड दर्ज की गई।
मध्य प्रदेश में मौसम का हाल
- पहला पश्चिमी विक्षोभ:
22 दिसंबर को आएगा, जिसके कारण बादल छाएंगे और तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। - दूसरा पश्चिमी विक्षोभ:
24 दिसंबर से प्रभावी होगा। यह अधिक शक्तिशाली है और 30 दिसंबर तक मध्य प्रदेश में भारी बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि का कारण बनेगा।
IMD का पूर्वानुमान
- 24 दिसंबर से मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश शुरू होगी।
- राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र में इसका प्रभाव 26 दिसंबर तक पहुंचेगा।
- 27 और 28 दिसंबर को पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी होगी।
- पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में भी बारिश और ठंड बढ़ने की संभावना है।
खास खबरे
- MP Teacher Training: शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, मध्यप्रदेश में BEd और DElEd कोर्स के लिए आवेदन शुरू
- Betul Education: शिक्षा व्यवस्था पर कलेक्टर सख्त, बिना अनुमति छुट्टी पर होगी कार्रवाई, स्कूल देर से खुले तो खैर नहीं
- Betul Mandi Bhav 7 May: आज के बैतूल मंडी भाव: सोयाबीन ₹6475 के पार, मक्का और गेहूं की भारी आवक; किसानों के लिए जरूरी अलर्ट जारी
- Digital Crime Profile System: अब गुंडे-बदमाशों की हर गतिविधि पर नजर, MP पुलिस ने शुरू किया नया सिस्टम
- Betul Road Accident: बैतूल में देर रात दो बड़ी घटनाएं, सड़क हादसे में महिला की मौत और ढाबा मैनेजर पर हमला



