बैतूल अपडेट

Betul Crime News: जिले भर में आधी रात को पुलिस का गुंडे-बदमाशों के घर धावा, 39 वारंटी गिरफ्तार, असामाजिक तत्वों में दहशत

Betul Crime News: Police raided the houses of goons and miscreants across the district at midnight, 39 warrants arrested, panic among anti-social elements

Betul Crime News: जिले भर में आधी रात को पुलिस का गुंडे-बदमाशों के घर धावा, 39 वारंटी गिरफ्तार, असामाजिक तत्वों में दहशत Betul Crime News: बैतूल पुलिस द्वारा बीती रात कॉम्बिंग गश्त कर वारंटियों की धरपकड़ की गई। इसके तहत पुलिस ने जिले भर में एक साथ गुंडे बदमाशों के घर धावा बोला। इस दौरान जहां 39 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया, वहीं गुंडों बदमाशों को चेक कर सख्त हिदायत दी गई। कांबिंग गश्त के तहत एक साथ अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 250 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारी सड़कों पर उतरे।

Betul Crime News: जिले भर में आधी रात को पुलिस का गुंडे-बदमाशों के घर धावा, 39 वारंटी गिरफ्तार, असामाजिक तत्वों में दहशतकांबिंग गश्त में सभी एसडीओपी एवं समस्त थाना प्रभारी सहित जिला पुलिस बल के पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। देर रात्रि 12 बजे से शुरू हुआ यह मिशन सुबह 5 बजे तक लगातार जारी रही। आधी रात को बैतूल पुलिस की गुण्डा-बदमाशों के घरों पर औचक दस्तक से उनमें हड़कंप मच गया। महज 5 घंटे के भीतर लिस्टेड 67 गुंडा, बदमाशों को पुलिस ने चेक किया और उन्हें शांतिपूर्वक रहने और कोई भी अप्रिय घटना न करने की हिदायत दी। पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना ने समस्त जिला बल को पैदल गश्त को अधिक से अधिक प्रभावी बनाने हेतु निर्देशित किया गया थाl

Betul Crime News: जिले भर में आधी रात को पुलिस का गुंडे-बदमाशों के घर धावा, 39 वारंटी गिरफ्तार, असामाजिक तत्वों में दहशतइसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी के नेतृत्व में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज सोनी के मार्गदर्शन में लगातार पूरे जिले की पुलिस दलबल के साथ प्रभारी पैदल गश्त की जा रही है। इसके साथ ही जनसंवाद भी लगातार किया जा रहा हैl इसी कड़ी में विगत रात्रि को बैतूल पुलिस द्वारा जिला स्तर पर कांबिंग गस्त की गई। जिसमें समस्त एसडीओपी, समस्त थाना प्रभारी सहित जिला पुलिस अमला रात भर सड़कों पर मौजूद रहा।

इसका मुख्य उद्देश्य कई वर्षों से फरार चल रहे वारंटशुदा शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी, लिस्टेड गुंडों बदमाशों की औचक चेकिंग, रात्रि में सक्रिय अपराधियों की धरपकड़ आदि था। कांबिंग गश्त में 28 गिरफ्तारी वारंट और 11 स्थाई वारंट कुल 39 वारंटियों की धरपकड़ की गई। साथ ही लिस्टेड 67 गुंडे व निगरानी बदमाश चेक किए गएl पुलिस ने बताया कि आने वाले समय में लगातार बैतूल पुलिस इस प्रकार की काम्बिंग गश्त करती रहेगीl

Related Articles

Back to top button