मध्यप्रदेश अपडेट

MP Police Weekly Off: अब पुलिस अफसरों और कर्मचारियों को भी मिलेगा वीकली ऑफ, सीएम की घोषणा पर पीएचक्यू ने जारी किए आदेश

MP Police Weekly Off, Madhya Pradesh Police, MP Police News, MP Police Today News, MP Police, MP Police News Today, mp police constable, MP Police Weekly Off 2023, mp police constable sarkari result, mp police constable apply online 2023,mp police constable syllabus 2023, mp police constable exam date 2023 ,

MP Police Weekly Off: अब पुलिस अफसरों और कर्मचारियों को भी मिलेगा वीकली ऑफ, सीएम की घोषणा पर पीएचक्यू ने जारी किए आदेश▪️ रजत परिहार, भोपाल

MP Police Weekly Off: लॉ एंड ऑर्डर के नाम पर 24 घंटे और पूरे सप्ताह और महीने तक ड्यूटी में जुटे रहने वाले पुलिस महकमे के अफसरों और कर्मचारियों के लिए राहत की बड़ी खबर है। अब पुलिस अफसरों और कर्मचारियों को भी सप्ताह में एक दिन का अवकाश मिलेगा। इस संबंध में सीएम शिवराज सिंह चौहान की घोषणा के बाद पीएचक्यू से आदेश जारी कर दिए गए हैं। आगामी 7 अगस्त से साप्ताहिक अवकाश की यह व्यवस्था प्रभावी हो जाएगी।

पुलिस मुख्यालय, भोपाल में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) डी. श्रीनिवास राव द्वारा समस्त जोनल अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, पुलिस महानिरीक्षक मध्यप्रदेश, पुलिस आयुक्त नगरीय, भोपाल/इंदौर को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। जारी आदेश में कहा गया है कि दिनांक 28.7.2023 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय समत्व में पुलिस परिवार समागम के दौरान मैदानी पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को साप्ताहिक अवकाश देने की मुख्यमंत्री जी की द्वारा घोषणा की गई है।

इस संबंध में 4.8.2023 को पुलिस महानिदेशक द्वारा ली गई वीडियो कांफ्रेसिंग में चर्चा के दौरान निर्देशित किया गया है। इसके तहत कानून व्यवस्था ड्यूटी में 24 घंटे तैनात रहने वाले मैदानी स्तर पर पदस्थ पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को सप्ताह में एक दिन का साप्ताहिक अवकाश दिनांक 07.08.2023 से दिया जावे।

थाने में पदस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों को रात्रि ड्यूटी करने पश्चात् पूरे 24 घंटे का अवकाश सप्ताह में एक बार देय होगा तथा साप्ताहिक अवकाश के उपभोग के बाद अगले कार्यदिवस में प्रातः गणना (09.00 बजे) वापस आमद देना होगा। पुलिस अधीक्षक अपने जिलों में थाना प्रभारी एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारियों को साप्ताहिक अवकाश देने का रोस्टर तैयार कर पालन सुनिश्चित करेंगे। साप्ताहिक अवकाश के दौरान अधिकारी/कर्मचारी (MP Police Weekly Off) को जिले से बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी।

  • प्रत्येक थाने में थाना प्रभारी की अनुपस्थिति में उनसे तत्काल बाद के वरिष्ठ अधिकारी साप्ताहिक अवकाश के दौरान थाने के इंचार्ज थाना प्रभारी होंगे।
  • यह सुनिश्चित किया जाये कि अनुभाग के अंतर्गत आने वाले थानों में से एक ही थाने के प्रभारी को साप्ताहिक अवकाश दिया जावे, सभी को एक साथ नहीं।
  • प्रत्येक अनुभाग में उसके थानों के लिये लिंक ऑफिसर पुलिस अधीक्षक द्वारा बनाये जाएं ताकि तात्कालिक आवश्यकता होने पर उपलब्ध हो सकें।
  • थानों में महिला अधिकारी/कर्मचारियों की भी साप्ताहिक अवकाश में उपलब्धता 24 बनी रहे ताकि महिला आवेदक आदि के आने पर एवं कानून व्यवस्था की स्थिति में कठिनाई न हो।
  • यदि जिले में VIP भ्रमण अथवा अन्य कानून व्यवस्था की स्थिति संभावित हो तो आवश्यकतानुसार साप्ताहिक अवकाश में परिवर्तन किया जा सकेगा।
  • यह भी व्यवस्था रखी जाएं कि यदि जिले में अचानक कानून व्यवस्था की स्थिति निर्मित होती है तो साप्ताहिक अवकाश पर जाने वाले अधिकारी/कर्मचारी तत्काल ड्यूटी पर उपस्थित हो सके। अतः उपरोक्तानुसार साप्ताहिक अवकाश देने के संबंध में कार्यवाही सुनिश्चित की जाएं।

Related Articles

Back to top button