बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

‘चड़ रओ है बुखार, मास्साब छुट्टी दे देते…; IAS ने शेयर की मजेदार लीव एप्लीकेशन, आप भी पढ़ कर रोक नहीं पाएंगे हंसी

सोशल मीडिया पर कई बार स्कूली बच्चों द्वारा अपने प्रिंसिपल को छुट्टी के लिए दिए गए फनी आवेदन पत्र वायरल हुए हैं. ऐसा ही एक छुट्टी का आवेदन पत्र (Leave Application Viral) सोशल मीडिया पर फिर से वायरल हो रहा है, जिसे पढ़कर आप भी अपनी हंस नहीं रोक पाएंगे. इस आवेदन पत्र को एक आईएएस अधिकारी ने ट्विटर पर शेयर किया है.

2015 के बैच के इस आईएएस अधिकारी का नाम अर्पित वर्मा (Arpit Verma) है. वो मध्य प्रदेश कैडर के IAS अधिकारी हैं. IAS अर्पित वर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. हाल ही में उन्होंने एक मजेदार ट्वीट किया, जिसका कैप्शन है- ‘छुट्टी के लिए आवेदन पत्र’

क्या है वायरल ट्वीट में?

आईएएस अर्पित वर्मा ने अपने ट्विटर हैंडल पर जो छुट्टी का आवेदन पत्र शेयर किया है, वो काफी फनी तरीके से लिखा गया है. इस आवेदन पत्र में लिखा है- ‘सेवा में, श्रीमान मास्साब.. माध्यमिक पाठशाला बुंदेलखंड. महानुभाव, तो मास्साब ऐसो है कि दो दिना से चड़ रओ है जो बुखार और ऊपर से जा नाक बह रई सो अलग. जई के मारे हम स्कूल नई आ पाहे सो तमाए पाऊ पर के निवेदन है कि दो-चार दिना की छुट्टी दे देते, तो बड्डो अच्छो रहतो और हम नई आए तो कोन सा तमाओ स्कूल बंद हो जै. तुमाओ आज्ञाकारी शिष्य, कलुआ.

सोशल मीडिया पर छुट्टी के लिए लिखा गया ये आवेदन पत्र अब वायरल हो रहा है. यूजर्स इस पर रिएक्ट कर रहे हैं. आईएएस के इस पोस्ट को अब तक 8 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. एक यूजर ने लिखा कि छात्र ने देसी अंदाज में छुट्टी मांगी तो एक अन्य यूजर ने कहा कि अब तो सर को छुट्टी देने पड़ेगी.

न्यूज सोर्स: https://www.aajtak.in/trending/story/ias-officer-share-sick-leave-application-letter-written-by-student-funny-post-viral-tstf-1455857-2022-05-01

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button