बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

fraudster arrested : नाबार्ड योजना के तहत पौधे और रुपए दिलाने के नाम पर की थी धोखाधड़ी, दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

• राजेंद्र गोहे, बीजादेही
नाबार्ड योजना के तहत लाभ दिलाने के नाम पर किसानों से लाखों रुपए की ठगी की गई थी। इस मामले में शिकायत के बाद बैतूल जिले की बीजादेही पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शेष आरोपियों की सरगर्मी से तलाश चल रही है।

एसडीओपी शाहपुर महेंद्र सिंह मीणा ने बताया कि उद्यानिकी विभाग के उप संचालक महीपत उईके की रिपोर्ट पर थाना बीजादेही में 10 मार्च 2022 को धारा 420, 34 के तहत अपराध कायम किया गया था। जय अंबे बायो प्लांट कंपनी जबलपुर एवं ग्रन्टफूड बायो टेक्नोलॉजी प्रायवेट लिमिटेड पीजी कॉलेज रोड न्यू बैल बाजार छिन्दवाड़ा के राकेश कुमार केवट (वीएम) सुनील कुमार यदुवंशी, राजा तथा हिमांशु सभी निवासी छिंदवाडा व स्थानीय निवासी रामभरोस यादव के खिलाफ इसमें शिकायत की गई थी।

शिकायत के मुताबिक आरोपियों द्वारा थाना बीजादेही क्षेत्र के लगभग 15 किसानों से कम्पनी के नाम पर इन लोगों द्वारा 19,330 रुपए प्रति हितग्राही से लिए गए थे। बदले में नाबार्ड योजना के अंतर्गत प्रति हितग्राही को 1,90,000 दिये जाएंगे और 200 पौधे पपीते के देने का लालच दिया गया था। यह सब न दिए जाने की ग्रामीणों ने शिकायत की थी।

उक्त प्रकरण में कार्यवाही करते हुए थाना बीजादेही पुलिस ने आरोपी रामभरोस पिता फद्दालाल यादव (39) निवासी मेंढ़ाखेड़ा थाना बीजादेही एवं राकेश पिता स्व. राम निव्होर केवट (32) निवासी दादर थाना मझोली, सीधी हाल फेंडस कालोनी छिंदवाडा को गिरफ्तार किया है। इन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल बैतूल भेजा गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button