बड़ी खबरें

Accident : नेशनल हाईवे पर मजदूरों से भरी पिकअप पलटी ; एक की मौत, आठ लोग घायल, तीन गंभीर घायल जिला अस्पताल रेफर

• नवील वर्मा, शाहपुर
पुताई पुट्टी का काम करके हैदराबाद से आरोन जा रहे मजदूरों की पिकअप अनियंत्रित होकर नेशनल हाइवे पर पलट गई। जिसमें सवार 8 लोग घायल हो गए। इन सभी को डायल हंड्रेड से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर पहुंचाया गया। यहां इलाज के दौरान एक की मौत हो गई। वहीं गंभीर घायल 3 लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। देखें वीडियो…

प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना ग्रस्त हुई पिकअप में 14 लोग सवार थे। वहीं हादसे के बाद पिकअप का ड्राइवर फरार हो गया। हादसा शनिवार सुबह 7 बजे का बताया जा रहा है। हादसे में 8 लोग घायल हुए थे। जिनमें से राजा पिता राजेश खटीक उम्र 32 वर्ष निवासी अशोक नगर की इलाज के दौरान मौत हो गई।

अन्य घायलों में गोलू पिता कंछेदी उम्र 32 वर्ष निवासी अशोक नगर, राहुल पिता धर्मेंद्र उम्र 35 वर्ष निवासी अशोक नगर, चंदू पिता कमल खटीक उम्र 37 वर्ष निवासी अशोक नगर, विनोद पिता रामभरोसे उम्र 39 वर्ष निवासी अशोक नगर, दिनेश पिता छोटेलाल उम्र 47 वर्ष निवासी अशोकनगर, कल्लू पिता छोटेलाल उम्र 37 वर्ष निवासी अशोक नगर शामिल हैं। इनमें से 3 को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। यह सभी पुताई पुट्टी का काम करके हैदराबाद से आरोन उत्तर प्रदेश जा रहे थे। इसी बीच नेशनल हाइवे पर निशाना के पास अनियंत्रित होकर पिकअप पलट गई।

पिकअप में 14 लोग सवार थे। उनमें से 8 लोग घायल हो गए। वहीं दुर्घटना के बाद ड्राइवर फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर 100 डायल मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल लाकर भर्ती कराया। पीएमटी नीरज कहार ने बताया कि सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर ले जाकर भर्ती किया गया। जहां उनका उपचार जारी है। 

हत्या, हादसा और प्रताड़ना : मारपीट में घायल वृद्ध की मौत, पेड़ से गिरकर ग्रामीण की गई जान; युवती को आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने वाले पर मामला दर्ज

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button