वायरल अपडेट

Actress Pakhi Hegde: क्या बीजेपी में शामिल होंगी एक्ट्रेस पाखी हेगड़े? इन कारणों से तेज हुईं चर्चाएं

मुंबई (अनिल बेदाग) (Actress Pakhi Hegde)। भोजपुरी अभिनेत्री पाखी हेगड़े ने बिहार प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद, पाखी हेगड़े के भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं।

पाखी कहती है, ‘आज भगवान बुद्ध की धरती, पटना, जो मेरी कर्मभूमि भी है, पर सौभाग्य से भारतीय जनता पार्टी बिहार के चाणक्य, बिहार के उप मुख्यमंत्री, कुशल राजनीतिज्ञ, संगठन शिल्पकारी, मृदभाषी, आदरणीय अभिभावक सम्राट चौधरी से मिल कर आशीर्वाद लिया। उनका मार्गदर्शन मिला। सम्राट जी के नेतृत्व में हमारा बिहार और हमारे बिहार की माताएं, बहनें और युवा भाइयों का भविष्य बहुत सुरक्षित हाथों में नजर आता है। धन्यवाद, सादर आभार सम्राट चौधरी जी।’

‘मैं बनूंगी मिस इंडिया’ से शुरूआत (Actress Pakhi Hegde)

पाखी हेगड़े का जन्म 7 जून को हुआ था। उन्होंने टीवी धारावाहिक ‘मैं बनूंगी मिस इंडिया’ से शुरुआत की। साथ ही कई भोजपुरी, मराठी और हिंदी फिल्मों में काम किया है। इनमें निहुरहा रिक्शावाला, सात सहेलियां, निहुरहा चलल ससुरल, निहुरहा हिंदुस्तानी, सात ना गत, काला सच आदि शामिल हैं।

हर क्षेत्र में दिखाई पाखी ने प्रतिभा (Actress Pakhi Hegde)

पाखी हेगड़े भोजपुरी इंडस्ट्री की एकमात्र कलाकार हैं जो इतनी पढ़ी-लिखी हैं और उन्होंने हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाई है। पाखी हेगड़े की भाजपा में शामिल होने की चर्चा इससे पहले भी होती रही हैं।

भाजपा नेताओं से रहा है मेलजोल (Actress Pakhi Hegde)

उनका भाजपा के अन्य नेताओं के साथ मेलजोल रहा है और कई मौकों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का समर्थन करते हुए पाया गया है। पाखी हेगड़े की भाजपा में शामिल होने की खबरें अब चर्चा में है। देखना यह है कि यह खबरें कितनी सच हैं और इसका उनके कैरियर पर क्या प्रभाव पड़ेगा। (Actress Pakhi Hegde)

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button