Weather Update : प्रदेश में बदलेंगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में पड़ेंगी कड़ाके की ठंड
Weather Update : मध्य प्रदेश में आपको मौसम का अलग ही रुख देखने मिलने वाला है। प्रदेश में अब अच्छी ठंड देखने मिलने वाली है। आपको बता दे कि भोपाल, इंदौर, उज्जैन, देवास, रतलाम, ग्वालियर, चंबल समेत सभी जगहों पर कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। रात के अलावा अब दिन में भी ठंड लगती है। गुलाबी ठंड की इस दस्तक ने पूरे प्रदेश में तापमान गिरा दिया है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक आने वाले दिनों में सर्द हवाओं की रफ्तार काफी बढ़ने वाली है। आने वाले कुछ दिन में आपको तापमान में भी गिरावट देखने मिल सकती है।
Table of Contents
बर्फबारी से बढ़ी ठंड
मध्यप्रदेश में ठंड बढ़ने का मुख्य कारण कश्मीर और लद्दाख जैसे इलाकों में बर्फबारी होना है। इसी का असर प्रदेश में देखने मिल रहा है। इसके साथ ही पश्चिमी उत्तर भारत में जेट स्ट्रीम हवाएं चल रही हैं। जिसके कारण उत्तरी हवाएं प्रदेश में प्रवेश कर रही हैं। इससे रात का तापमान लगातार घट रहा है। मध्य प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी में कल सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुछ दिन में तापमान में ओर गिरावट होंगी।
इन जिलों में पड़ेंगी कड़ाके की ठंड
मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के कई जिलों के तापमान में आपको गिरावट देखने मिलने वाली है। आपको इंदौर, उज्जैन, रतलाम, खरगोन, बड़वानी, खंडवा, अलीराजपुर, बुरहानपुर जैसे जिलों के तापमान में गिरावट देखने मिलेंगी। बर्फीली हवा से प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। दिसंबर के महीने में भी ठंड बढ़ने के आसार है।
खास खबरे
- MP New Flight Services: CM मोहन यादव 9 अगस्त को करेंगे 4 नई उड़ानों का शुभारंभ, भोपाल-जबलपुर-रीवा से इन बड़े शहरों के लिए सीधी उड़ान
- Betul Patwari Suspension: किसान सम्मान निधि की शिकायतों पर एक्शन, बैतूल में पटवारी पर गिरी गाज
- Betul News Today: मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान में बैतूल कलेक्टर का एक्शन, शराब बिक्री से लेकर पेयजल तक दिए सख्त निर्देश
- MP Government Jobs 2026: सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान, सितंबर-अक्टूबर में पूरी होगी कर्मचारियों की पदोन्नति
- Jan Vishwas Abhiyan: एक्शन में सीएम मोहन यादव: शिकायत सुनते ही CMHO, तहसीलदार और पटवारी सस्पेंड



