बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

बैतूल में पलटी अनाज से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली

बैतूल। बैतूल शहर के अंबेडकर चौक पर शुक्रवार सुबह 7 बजे कृषि उपज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। खैरियत यह रही कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह कृषि उपज की बोरियों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बडोरा मंडी जा रही थी।

यह भी पढ़ें… भीषण हादसा: नेशनल हाइवे पर पेड़ से टकराई कार, चार की मौत, दो गंभीर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जल्द पहुंचकर नम्बर लगाने के प्रयास में ट्रैक्टर चालक तेज गति से ट्रैक्टर चला रहा था। इसके चलते अंबेडकर चौक पर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हालांकि ट्रैक्टर नहीं पलटा। इससे ट्रैक्टर पर सवार चालक सहित किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई। सुबह यातायात बिल्कुल नहीं होने से और कोई भी इस हादसे में चोटिल या प्रभावित नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें… एक और हादसा: ट्रक पलटा, महिला की मौत, ड्राइवर गंभीर

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button