बड़ी खबरेंदेश/विदेशधर्म/अध्यात्म अपडेटबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Amarnath Yatra : अमरनाथ यात्रा के लिए शुरू हुआ पंजीयन, इन दस्तावेजों को होगी जरूरत, इस दफ्तर में कराना होगा रजिस्ट्रेशन

  • उत्तम मालवीय, बैतूल
    बाबा बर्फानी की पवित्र गुफा का दर्शन करने जिले में अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीयन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अमरनाथ यात्रा सेवा समिति के पंजाबराव गायकवाड़ ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि अमरनाथ यात्रा 30 जून से प्रारंभ होकर 11 अगस्त तक चलेगी। उन्होंने बताया कि यात्रा हेतु रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पंजाब नेशनल बैंक बैतूल के माध्यम से हो रही है।

    रजिस्ट्रेशन के लिए यात्री आवेदन फॉर्म, मेडिकल सर्टिफिकेट, 6 पासपोर्ट फोटो, आधार कार्ड अनिवार्य है। मेडिकल सर्टिफिकेट के लिए जिला चिकित्सालय के अनुभवी डॉ. रानू वर्मा को अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने अधिकृत किया है। जिला चिकित्सालय से मेडिकल सर्टिफिकेट मिलने के बाद यात्रियों को बैंक में 120 रूपए शुल्क जमा करना होगा, जिसके पास बैंक द्वारा पास जारी किया जाएगा।

    अमरनाथ सेवा समिति के शैलेंद्र बिहारिया, चंचल पांसे ने बताया कि इस वर्ष बैतूल से लगभग 2 हजार यात्रियों के पवित्र गुफा के दर्शन के लिए अमरनाथ जाने की संभावना है। जो भी यात्रा जाने के इच्छुक हैं, वे समिति के नितिन बारस्कर, गोपी परते, पंजाब राव गायकवाड़ से संपर्क कर यात्रा संबंधित जानकारी ले सकते हैं।

    नितिन बारस्कर ने बताया कि अलग-अलग तिथियों में अमरनाथ यात्रा के लिए यात्रियों का दल बाबा बर्फानी के जयकारों के साथ रवाना होगा। कोविड-19 के चलते अमरनाथ यात्रा पर लगे प्रतिबंध को हटाने पर अमरनाथ यात्रा सेवा समिति के गोविंद साहू, विजय धोटे, प्रकाश वंजारे, मनोहर मालवी, दीप मालवी, दुर्गादास धोटे, प्रदीप गीते ने श्राइन बोर्ड का आभार व्यक्त किया है।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button